धूमधाम से सम्पन्न हुआ खण्डेलवाल दिवस

धूमधाम से सम्पन्न हुआ खण्डेलवाल दिवस


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 2 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
खण्डेलवाल वैश्य संस्थान द्वारा खण्डेलवाल दिवस समारोह एवं बसंत पंचमी महोत्सव उत्साह उमंग के साथ सम्पन्न हुआ।
संयुक्त सचिव यश खंडेलवाल ने बताया पहले दिन बसंत पंचमी के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ शुरू हुए इस महोत्सव में समाज भवन में सभी आयुवर्ग की महिलाओं, युवतियों ,पुरुषों एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
पुरूष वर्ग के लिए इंडोर क्रिकेट प्रतियोगिता”खंडेलवाल प्रीमियर लीग “, बैडमिंटन, कैरम एवं ताश प्रतियोगिता रखी गई।


कार्यक्रम संयोजक नितिन बड़गोती ने बताया कि महोत्सव के समापन समारोह का अ. भा. महासभा संयुक्त सचिव एवं ब्यावर अध्यक्ष संजय घीया ने संत श्री सुन्दरदास, संत श्री बलराम दास जी के चित्र के समक्ष मालार्यपण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी आयुवर्ग के सदस्यों में लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

महिलाओं पुरुष एवं बच्चों के लिए बेबी शो,उल्टी – सीधी दौड़, चिड़िया दौड़, गुब्बार दौड़,चम्मच दौड़, कपल गेम,चरणस्पर्श,म्यूजिकल चेयर सहित अनेक मनोरंजनात्मक खेल आयोजित हुए। बसंत उत्सव के तहत आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओ का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ जिसमे सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शेक्षणिक सत्र में विभिन्न परीक्षाओ में उत्तीर्ण करने वाली प्रतिभाओ को भी समाज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


वरिष्ठजन सम्मान के तहत सीताराम कूलवाल एवं श्रीमति विमला देवी घीया का शॉल ओढा कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष संजय घीया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सामूहिक भोज के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अ. भा. खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश झालानी, ब्यावर उपाध्यक्ष सत्य नारायण दुसाद, श्याम सुंदर गुप्ता,राकेश कूलवाल,मोहनलाल वैद,राधाकृष्ण टोडवाल, प्रशांत पाबूवाल,यश वैद, संदीप कूलवाल,नौरत झालानी,राजेंद्र बड़गोती,विपुल मामोड़िया राम अवतार दुसाद,कमल वैद,गौरव मामोड़िया,भानु प्रकाश गुप्ता,महिला मंडल अध्यक्ष मंजू डांगायच ,सचिव सीमा कायथवाल,सरोज वैद,रेणु घीया,मेघा झालानी,इशिका आकड़, सीमा कायथवाल, मेघा झालानी,तरुणा बड़गोती,प्रियंका वैद, पूनम बड़गोती सहित अनेक समाज जन उपस्थित रहे।


प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh