ग्रीन गुफा का मामला पहुंचा हाईकोर्ट : निर्माण से हजारों साल पुराने इकोसिस्टम को बताया खतरा, कोर्ट ने 16 दिन में मांगा जवाब

ग्रीन गुफा का मामला पहुंचा हाईकोर्ट : निर्माण से हजारों साल पुराने इकोसिस्टम को बताया खतरा, कोर्ट ने 16 दिन में मांगा जवाब

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 2 फरवरी। बस्तर में स्थित कांकेर वैली नेशनल पार्क के ग्रीन गुफा का हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। सोमवार को पर्यावरण एवं जीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने जनहित याचिका लगाई।

जिसमें उन्होंने ग्रीन गुफा में प्रवेश द्वार पर गेट, सीढ़ी और पाथवे बनाए जाने के खिलाफ याचिका लगाई है।

याचिका में उन्होंने कहा है कि, निर्माण कार्य से अत्यंत दुर्लभ संरचना को नुकसान होगा। इस पर शासन ने कहा कि, कुछ लोग गुफा में नाम खोद देते हैं, इसलिए संरक्षित किया जा रहा है।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि, आम जनता की पहुंच रख सीमित सकते हैं।

साथ ही कोर्ट ने नेशनल पार्क संचालक से शपथ पत्र में 18 फरवरी तक जवाब मांगा है।

Chhattisgarh