नगपुरा (अमर छत्तीसगढ़) 4 फरवरी।
श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ परिसर में संचालित वर्धमान गुरूकुल नगपुरा के संगीत शिक्षक खेमलाल श्रीवास को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा 2-2 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
बी.पी. ए. लोक संगीत में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए खेमलाल को स्व. हजारी पटेल स्मृति स्वर्णपदक एवं श्री खुमानलाल साव स्वर्णपदक विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया।

यह स्वर्णपदक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 17 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका के कर कमलों से उच्चशिक्षा मंत्री टेकराम वर्मा, अनुज शर्मा, कुलपति डॉ. लवली शर्मा की समृद्ध उपस्थिति में प्रदान किया गया।

खेमलाल श्रीवास की इस उपलब्धि पर वर्धमान गुरुकूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों , स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिए ।


