ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 4 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
जीतो मैट्रिमोनी वर्टिकल के तहत जीतो ब्यावर चैप्टर द्वारा आयोजित किए जा रहे “संजोग – RDB जीतो मैट्रिमोनी मीट” के सफल आयोजन की कामना हेतु आज सवेरे 11बजे श्री प्रसन्न गणपति मंदिर, सूरजपोल गेट, में विराजित भगवान श्री गणपति जी को विधिवत निमंत्रण अर्पित किया गया।
भगवान गणपति को एक स्वर में की प्रार्थना
इस अवसर पर जीतो ब्यावर चैप्टर, जीतो लेडीज़ विंग एवं जीतो यूथ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने lएक स्वर में एक साथ भगवान गणपति जी से आगामी मैट्रिमोनी मीट को सफल, मंगलमय एवं समाजोपयोगी बनाने की अरदास की।

जीतो द्वारा उपयुक्त जीवन साथी चुनने हेतु सशक्त मंच की उपलब्धि
इस मौके पर ब्यावर चैप्टर के चेयरमैन रतनप्रकाश कोठारी,चीफ सेक्रेटरी सुभाष ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष निर्मल खींवसरा एवं कन्वीनर कमलेश बंट ने बताया कि “संजोग – आरडीबी जीतो मैट्रिमोनी मीट” समाज के योग्य युवक-युवतियों को उपयुक्त जीवनसाथी चयन हेतु सशक्त मंच प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन है।
आयोजन की जोरों शोरों से तैयारियां आरंभ,जुटे संस्था सदस्य
भगवान गणपति जी के आशीर्वाद के साथ इस आयोजन की औपचारिक एवं शुभ शुरुआत के साथ संस्था सदस्यों ने जोरो शोरो से तैयारिया आरंभ कर दी है।।गणपति निमंत्रण कार्यक्रम में प्रवीण मुथा,विनोद नाहर,पंकज बंट,कमल श्रीश्रीमाल, जितेंद्र नाबेड़ा चैप्टर मैनेजर अजय चौधरी उपस्थित रहे।
प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

