नक्सल साजिश नाकाम :जवानों ने 5KG के IED समेत बड़ी मात्रा में हथियार किया बरामद

नक्सल साजिश नाकाम :जवानों ने 5KG के IED समेत बड़ी मात्रा में हथियार किया बरामद

सुकमा(अमर छत्तीसगढ) 5 फरवरी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार दूसरे दिन भी जारी है। गुरुवार को सीआरपीएफ 74वीं बटालियन और कोबरा 201 के जवानों ने एक संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के हथियारों के डंप को बरामद कर उनकी बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल इलाके में सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान गोगुंडा पहाड़ के दूसरे छोर पर जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाया गया हथियारों का एक बड़ा डंप मिला। तलाशी के दौरान वहां से 5 किलो वजनी एक IED भी बरामद किया गया।

नक्सलियों ने यह बम जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाया था, जिसे बम निरोधक दस्ते ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

Chhattisgarh