DSP कल्पना वर्मा पर एक्शन : प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर गृह विभाग ने किया सस्पेंड

DSP कल्पना वर्मा पर एक्शन : प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर गृह विभाग ने किया सस्पेंड

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 5 फरवरी। बहुचर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा बनाम दीपक टंडन केस में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में गुरुवार को आदेश जारी कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

शिकायत की प्राथमिक जांच प्रतिवेदन में वित्तीय लेनदेन, जांच में दिए गए कथन एवं व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभासी, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरूपयोग करना एवं अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करना पाया गया।

उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत है। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

Chhattisgarh