ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 7 फरवरी।
(प्रकाश जैन)
जीतो मैट्रिमोनी आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन जीतो चैप्टर ब्यावर में संपन्न हुआ। जिसमे ब्यावर जैन समाज के विभिन्न घटकों के पदाधिकारीयो ने हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

जीतो ब्यावर चैप्टर के मुख्य सचिव समाज सेवी सुभाष ओस्तवाल ने 15 मार्च 2026 को बलाड़ रोड स्थित जैन दादावाड़ी में होने वाले आरडीबी जीतो मैट्रिमोनी कार्यक्रम की व्यापक रूपरेखा की जानकारी दी।

कार्यक्रम सूत्रधार कमलेश बंट ने कार्यक्रम से कराया अवगत
आयोजन की मुख्य सूत्रधार कन्वीनर कमलेश बंट ने कार्यक्रम की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मैट्रिमोनी अपेक्स के सदस्य विनोद नाहर ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित किया।

जीतो ब्यावर चैप्टर के उपाध्यक्ष नरेंद्र बाठीया ने आये हुए सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए इस कार्यक्रम में जैन समाज के सभी अध्यक्ष,मंत्री व वरिष्ठ पदाधिकारीयो को इस कार्यक्रम के सफलता हेतु पूर्ण रूप से आश्वस्त किया।मेट्रीमोनी को-कन्वीनर मनीष मेहता ब्यावर चैप्टर सदस्य ,पंकज बंट,राजू भाई ओस्तवाल,कमल श्रीश्रीमाल बहादुर कांकरिया सहित संस्था सदस्यों ने हिस्सा लिया।

प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन, फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

