एक्सपर्ट जिम के गोविन्द निषाद बने मि. यूनिवर्सिटी 2026

एक्सपर्ट जिम के गोविन्द निषाद बने मि. यूनिवर्सिटी 2026


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 7 फरवरी ।. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा अंतर महाविद्यालयीन शरीर सौष्ठव (बेस्ट फिजिक्स) बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन 3 फरवरी को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय दुर्ग के भव्य रंगमंच में किया गया।

उक्त स्पर्धा के संबंध में एक्सपर्ट जिम समिति के अध्यक्ष तामेश्वर बंजारे ने बताया कि स्पर्धा में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय के शरीर साधकों ने भाग लिया।

एक्सपर्ट जिम में अभ्यासरत गोविन्द निषाद ने 65 किलोग्राम वजन समूह में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही 55 किलोग्राम वजन समूह में गौरव कुमार ने भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त एवं विक्रम सिंह ने 70 किलो वजन समूह में प्रथम स्थान प्राप्त करने मे ंसफलता अर्जित की।

गोविन्द निषाद ने अपनी तराशी हुई मांसपेशियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मि. युनिवर्सिटी 2026 का खिताब अपने कब्जे में करते हुए सफलता अर्जित की। सभी खिलाड़ी शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में तृतीय वर्ष एवं पंचम वर्ष के छात्र है।

आयोजन समिति द्वारा ट्राफी व पट्टा प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh