राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 09 फरवरी 2026 – राजनांदगांव के दिल्ली पब्लिक स्कूल मैदान में खेले जा रहे पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का विजयी खिताब जगदलपुर क्षेत्र के नाम रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जगदलपुर क्षेत्र ने गत विजेता कोरबा पश्चिम को 2-1 से हराकर इतिहास दर्ज करते हुए शानदार जीत हासिल की।
पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 10 वर्षो से विजेता की खिताब जीतने वाली टीम कोरबा पश्चिम इस बार अपने बेहतर प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाई। फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया।
जगदलपुर क्षेत्र की टीम ने इस बार अद्भुत खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हॉफ में ही गोल कर कोरबा पश्चिम की टीम पर दबाव बनाया। फिर मुकाबले में कोरबा पश्चिम की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल दागकर मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली। सेकंड हाफ में दोनों टीमों ने गोल दागने के भरसक प्रयास किये परन्तु कामयाबी नहीं मिली।
इस फाइनल मुकाबले के अन्तिम समय में जगदलपुर क्षेत्र की टीम ने चमत्कारिक गोल दागते हुए 2-1 से चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल का पहला मुकाबला कोरबा पश्चिम और अंबिकापुर क्षेत्र के बीच हुआ ।

जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में कोरबा पश्चिम ने अंबिकापुर क्षेत्र को 5-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला जगदलपुर क्षेत्र और रायपुर क्षेत्र के बीच हुआ जिसमें जगदलपुर क्षेत्र शानदार प्रदर्शन हुए रायपुर क्षेत्र को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद राजनांदगांव क्षेत्र के तत्वाधान में 07 से 09 फरवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता कोरबा की टीम को शील्ड एवं उपविजेता रही राजनांदगांव की टीम को रनर शील्ड प्रदान किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट द्वारा विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता श्री सेलट ने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई दी। उन्होंनेे कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तीन दिनों तक खेलधानी के रूप के प्रसिद्ध राजनांदगांव में उत्कृष्ठ खेल प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रयास और मेहनत ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद राजनांदगांव क्षेत्र के सचिव अतिरिक्त मुख्य अभिंयता मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता एस. कंवर, के.सी. खोटे, कार्यपालन अभियंता एन के साहू, एम. के. साहू, ए.डी. टंडन, बीरबल उइके, कौशलेन्द्र पाण्डे, एस.पी जैकब, रविकांत शर्मा, श्रीमती कांती नेताम, पीआरओ डी एस मंडावी, डी दिलेश्वर राव, अनिल मिंज, प्रकाश सोनटापर, हिरदेर राम कंवर, वीरेन्द्र देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

