राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 10 फरवरी। राजनांदगांव में आयोजित सीए स्पोर्ट्स मीट 2026 (छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता) में आईसीएआई रायपुर शाखा के कैरम खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शाखा को गौरवान्वित किया।
इस प्रतियोगिता में
• कैरम सिंगल्स में सीए आनंद बेरीवाल ने शानदार जीत हासिल की।
• वहीं कैरम डबल्स में सीए आनंद बेरीवाल एवं सीए बसंत गोयल की जोड़ी ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण, उत्कृष्ट टीम भावना एवं खेल भावना का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से आईसीएआई रायपुर शाखा के सदस्यों में हर्ष का वातावरण है।
आईसीएआई रायपुर शाखा ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

