राजगामी सम्पदा न्यास में अध्यक्ष पद वैष्णव समाज को दिया जावे

राजगामी सम्पदा न्यास में अध्यक्ष पद वैष्णव समाज को दिया जावे

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 10 फरवरी।

राजगामी संपदा न्यास में वैष्णव समाज के व्यक्ति को अध्यक्ष का पद दिये जाने बाबत् समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अलवर (राजस्थान) तथा छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा की बैठक इस बाबत् समाज को अध्यक्ष का पद दिये जाने बाबत् शासन को अवगत कराया जा चुका है।

अब इस बाबत् समाज के लोगो ने स्व. राजा महंत दिग्विजय दास के वंशज जो न्यूयार्क अमेरिका में निवासरत है, उन्हें भी वस्तु स्थिति की जानकारी दिये है। उन्होंने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए समाज के व्यक्ति को अध्यक्ष का पद दिये जाने की मांग की है।

तथा शीघ्र ही भारत आने की बात स्वीकार कर ली है।
इस बाबत् समाज के छत्तीसगढ़ स्थित वंशज जो कि निवासरत है। उन्होंने भी समाज द्वारा चयनित व्यक्ति को राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष पद पर दिये जाने की मांग की है।

न्यूयार्क में राजाओं के वंशज ने इस बाबत् केन्द्रीय मंत्री से भी संपर्क कर राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष पद पर समाज के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक निर्णय को अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की है।

Chhattisgarh