रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की गई है। सूची में एक दर्जन अधिकारियों के नाम शामिल है। पदोन्नत अधिकारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। अन्यथा पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त मानी जाएगी।


