धमतरी में बड़ा हादसा : कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, एक जवान गंभीर रूप से घायल

धमतरी में बड़ा हादसा : कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, एक जवान गंभीर रूप से घायल

धमतरी(अमर छत्तीसगढ) 14 फरवरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी बाईपास के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल मौके पर अर्जुनी थाना पुलिस ने घायल जवानों को उपचार के लिए और दिवंगत जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना किया।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर 201 बटालियन से जवानों को लेकर आ रही डिजायर कार खपरी बाईपास पर सड़क किनारे ट्रक से जा भिड़ी। भिड़ंत इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। गैस कटर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार के अंदर फंसे जवानों को उन्हें बाहर निकाला गया।

दर्दनाक हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल दो जवानों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कार्रवाई में जुटी है।

Chhattisgarh