पुलिस की अवैध गतिविधियों पर बेमेतरा, बेरला, चंदनू, साजा, दाढी, परपोडी, नवागढ, नांदघाट एवं चौकी देवरबीजा, खण्डसरा, संबलपुर, मारो, कंडरका में ताबड़तोड़ कार्यवाही

पुलिस की अवैध गतिविधियों पर बेमेतरा, बेरला, चंदनू, साजा, दाढी, परपोडी, नवागढ, नांदघाट एवं चौकी देवरबीजा, खण्डसरा, संबलपुर, मारो, कंडरका में ताबड़तोड़ कार्यवाही

बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ) 15 फरवरी 2026। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

• थाना नांदघाट में आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 96 पौवा देशी शोले मसाला शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बाइक जप्त। इसी क्रम में 14 फरवरी 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति एक मोटर सायकल में सामने विमल पान मसाला के थैला में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते ग्राम टेमरी बस्ती की ओर जा रहा है कि सूचना पर सइबर सेल एवं थाना नांदघाट पुलिस टीम ग्राम टेमरी मरघटा के पास पहुचकर सूचना के अधार पर मोटर सायकल को रोककर आरोपी आकाश कुर्रे को अवैध रूप से बिक्री हेतु अपने पास शराब रखाकर परिवहन करते पकड़ा गया।

जिसमें थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 01 आरोपी आकाश कुर्रे पिता जनक कुर्रे उम्र 19 वर्ष, निवासी लिमतरा थाना सिमगा, जिला बलौदाबाजार के कब्जे से विमल पान मसाला के थैला में 96 पौवा देशी शोले मसाला शराब (17,280ml) किमती 9,600/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल CG 22 AF 4822 कीमती करीबन 30,000/- रूपये, कुल जुमला 39,600/- रूपये को 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।



उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक खुलेश्वर गायकवाड, सायबर सेल टीम प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक मुकेश माहिरे, थाना नांदघाट से प्रताप यादव, संजय साहू, सुरेश सोनकर, आकाश राजपूत एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

• थाना बेरला में आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 13 पौवा देशी मसाला शराब जप इसी प्रकार 14 फरवरी 2026 को थाना बेरला पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बारगांव (कोसपातर) में होरीलाल यादव अपने मकान के पीछे बाडी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर अवैध धन अर्जित कर रहा है कि सूचना पर थाना बेरला पुलिस टीम सूचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर आरोपी होरीलाल यादव को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे शराब के साथ पकड़ा गया।

जिसमें थाना बेरला में 01 प्रकरण में 01 आरोपी होरीलाल यादव पिता लोकनाथ यादव उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बारगांव थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 13 पौवा देशी मसाला शराब (2,340ml) किमती 1,300/- रूपये शराबकीमती करीबन बिक्री रकम 350/- रूपये, कुल जुमला 1,650/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

• थाना साजा में आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी मसाला शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बाइक जप्त।

        इसी क्रम में 14 फरवरी 2026 को थाना साजा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल के डिग्गी में अवैध रूप से शराब रखकर बांधापार में बने झोपडी में अवैध रूप से शराब बिक्री कर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है कि सूचना पर थाना साजा पुलिस टीम सूचना के अधार पर मौके में पहुचकर आरोपी मनहरण साहू के मोटर सायकल के डिग्गी में अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। जिसमें थाना साजा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी मनहरण साहू पिता सुकालू साहू उम्र 24 वर्ष, निवासी मोहभट्ठा थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से मोटर सायकल के डिग्गी में रखे 15 पौवा देशी मसाला शराब (2,700ml) किमती 1,500/- रूपये एवं शराब बिक्री रकम 1000/- रूपये, मोटर सायकल CG 25 L 1644 कीमती करीबन 40,000/- रूपये, कुल जुमला 42,500/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक रामानुज जायसवाल, राजू यादव एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

• थाना बेमेतरा में आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण में 02 आरोपियों के कब्जे से 34 पौवा देशी मसाला/प्लेन शराब जप्त।

  इसी प्रकार 14 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम ने जरिये मुखबिर सूचना पर ग्राम बीजाभाठ रोड किनारे विनोद चक्रधारी उम्र 24 वर्ष निवासी बीजाभाठ को 19 पौवा देशी मसाल शराब एवं ग्राम जौंग मोड के पास अभिनाथ घृतलहरे उम्र 29 वर्ष, निवासी रांका को 15 पौवा देशी प्लेन शराब को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे शराब के साथ पकड़ा गया। जिसमें थाना बेमेतरा में 02 प्रकरण में 02 आरोपी 01. विनोद चक्रधारी पिता रामसिंह चक्रधारी उम्र 24 वर्ष निवासी बीजाभाठ, थाना व जिला बेमेतरा, 02. अभिनाथ घृतलहरे पिता जगमोहन घृतलहरे उम्र 29 वर्ष, निवासी रांका, थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से कुल जुमला 34 पौवा देशी मसाला/प्लेन शराब (6,120ml) किमती 3,100/- रूपये, एवं शराब बिक्री रकम 300/- रूपये, कुल जुमला 3,400/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि भलेतिनुस पन्ना, भानु प्रताप पटेल, प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, मनीष मिश्रा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

• थाना नांदघाट में आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब जप्त।

   इसी क्रम में 13 फरवरी 2026 को थाना नांदघाट पुलिस स्टाफ जरिये मुखबिर सूचना के अधार पर तरपोंगी तिराहा के पास गिधवा निवासी रामकुमार बंजारे को अवैध रूप से बिक्री हेतु अपने पास शराब रखा पकड़ा गया। जिसमें थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 01 आरोपी रामकुमार बंजारे पिता हीराराम बंजारे उम्र 61 वर्ष, निवासी गिधवा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के कब्जे से 15 पौवा देशी मसाला शराब (2,700ml) किमती 1,500/- रूपये एवं बिक्री रकम 300/- रूपये, कुल जुमला 1,800/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक खुलेश्वर गायकवार्ड, आरक्षक प्रताप सिंह यादव, सुरेश सोनकर, आकाश सिंह राजपूत, संजय साहू, मिथुन चंद्रवंशी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

• चौकी खण्डसरा में आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी शराब जप्त।

   इसी क्रम में 13 फरवरी 2026 को चौकी खण्डसरा पुलिस स्टाफ जरिये मुखबिर सूचना के अधार पर ग्राम खण्डसरा चमारी रोड कैधोना तालाब पार आम जगह पर ग्राम धनगांव निवासी अमितेश तिवारी को अवैध रूप से बिक्री हेतु अपने पास शराब रखा पकड़ा गया। जिसमें चौकी खण्डसरा, थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी अमितेश तिवारी पिता सुरेश तिवारी उम्र 30 वर्ष, निवासी धनगांव थाना नवागढ जिला बेमेतरा के कब्जे से 18 पौवा देशी मसाला शराब (3,240ml) किमती 1,800/- रूपये एवं बिक्री रकम 240/- रूपये, कुल जुमला 2,040/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम,प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार मनहर, आरक्षक रोशन वर्मा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

• थाना बेमेतरा में आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में एक आरोपी के कब्जे से 23 पौवा देशी मसाला एवं अंग्रेजी शराब जप्त।

   इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ को सूचना मिला कि ग्राम लोलेसरा मेला स्थल के पास कच्ची रोड में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा आरोपी योगेश बंजारे को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी योगेश बंजारे पिता देवव्रत बंजारे उम्र 31 वर्ष, निवासी लोलेसरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 23 पौवा देशी मसाला एवं अंग्रेजी शराब (3,900ml) किमती 2,5200/- रूपये एवं बिक्री रकम 1,000/- रूपये, कुल जुमला 3,520/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि सुरेश सिंह राजपूत, सायबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, रेखन साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

• चौकी देवरबीजा में आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में एक आरोपी के कब्जे से 09 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त।

   इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को चौकी देवरबीजा पुलिस स्टाफ जरिये मुखबिर सूचना के अधार पर ग्राम कंदई निवासी बसंत पटेल को पानी टंकी के पास ग्राम कंदई में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। जिसमें चौकी देवरबीजा, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी बसंत पटेल पिता विष्णु पटेल उम्र 20 वर्ष, निवासी कंदई, चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 09 पौवा देशी मसाला एवं अंग्रेजी शराब (1,620ml) किमती 1,080/- रूपये एवं बिक्री रकम 240/- रूपये, कुल जुमला 1,320/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवरबीजा उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक अनंत कोठारी, आरक्षक मुकेश सिंह राजपूत, सबित गोयल, रामगोपाल निषाद एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

• चौकी कंडरका थाना बेरला में आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में एक आरोपी के कब्जे से 19 पौवा देशी मसाला शराब जप्त।

   इसी क्रम में चौकी कंडरका पुलिस स्टाफ जरिये मुखबिर सूचना के अधार पर ग्राम भिंभौरी के कुलेश्वर वर्मा को नवीन तहसील कार्यालय भवन के सामने अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला में 01 प्रकरण में 01 आरोपी कुलेश्वर वर्मा पिता हेमलाल वर्मा उम्र 19 वर्ष, निवासी भिंभौरी, चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 19 पौवा देशी मसाला शराब (3,420ml) किमती 1,900/- रूपये एवं बिक्री रकम 400/- रूपये, कुल जुमला 2,300/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डी.एल. सोना, आरक्षक मुरलीधर सोनी, योगेश साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

• थाना परपोडी में आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में एक आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला/प्लेन एवं अंग्रेजी शराब जप्त।

   इसी क्रम में थाना परपोडी पुलिस स्टाफ जरिये मुखबिर से सूचना के अधार पर वार्ड नं. 02 परपोडी निवासी रोहित मरकाम के घर बाडी पहुंचकर आरोपी के पास से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा शराब के साथ पकड़ा गया। जिसमें थाना परपोडी में 01 प्रकरण में 01 आरोपी रोहित मरकाम पिता विश्राम मरकाम उम्र 58 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02 परपोडी थाना परपोडी जिला बेमेतरा के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला/प्लेन एवं अंग्रेजी शराब (5,400ml) किमती 2,840/- रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक पीयुष सिंह, शिव यादव, रमेश चंद्रवंशी, सायबर सेल से नुरेश वर्मा, संतोष धीवर, रेखन साहू, जयकिशन साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

• आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला 30 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

• जिले के विभिन्न हॉटल/ढाबा एवं सार्वजनिक स्थानो पर रेड कार्यवाही कर 30 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

       इसी क्रम में 12,13,14 फरवरी 2026 को जिले के हॉटल/ढाबा एवं विभिन्न स्थानो में रेड कार्यवाही कर थाना बेमेतरा, बेरला, चंदनू, साजा, दाढी, परपोडी, नवागढ, नांदघाट एवं चौकी देवरबीजा, खण्डसरा, संबलपुर, मारो, कंडरका में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 30 प्रकरण में 30 आरोपी 01. मनहरण साहू उम्र 57 वर्ष, निवासी मारो, 02. डोमार साहू उम्र 25 वर्ष, निवासी कुसमी, 03. अंजोर सिंह बंजारे उम्र 46 वर्ष, निवासी चंदनू, 04. संतराम साहू उम्र 25 वर्ष, निवासी भेंडरवानी साजा, 05. विजय साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी दाढी, 06. अजय साहू उम्र 21 वर्ष, निवासी परपोडी, 07. किसन साहू उम्र 24 वर्ष, निवासी परपोडी, 08. लीलाराम राजपूत उम्र 58 वर्ष, निवासी बिनेका चौकी मारो, 09. दिनेश विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष, निवासी झाल थाना नवागढ, 10. संतोष निषाद उम्र 40 वर्ष, निवासी महामायापारा नांदघाट, 11. गौतम पात्रे उम्र 21 वर्ष, निवासी खुरूषबोड चौकी खण्डसरा, 12. नरेन्द्र पाटिल उम्र 43 वर्ष, निवासी खुरूषबोड चौकी खण्डसरा, 13. परमानंद बंजारे उम्र 26 वर्ष, निवासी देवरबीजा, 14. प्रकाश साहू उम्र 24 वर्ष, निवासी बीजाभाठ थाना बेमेतरा, 15. सूरज धीवर उम्र 30 वर्ष, निवासी गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, 16. डोमेश्वर देवांगन उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड 01 परपोडी, 17. प्रहलाद कुंभकार उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड 09 दाढी, 18. कुलेश्वर बंजारे उम्र 26 वर्ष, निवासी कोदवा, थाना साजा, 19. सुशील बंजारे उम्र 45 वर्ष, निवासी चंदनू, 20. करण साहू उम्र 38 वर्ष, निवासी कुसमी थाना बेरला, 21. मुनील चक्रधारी उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड 04 बेमेतरा, 22. रमजान खान उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड 05 मोहभट्ठा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा, 23. लल्लू कुर्रे उम्र 34 वर्ष, निवासी कांपा मारो, 24. संतोष साहू उम्र 52 वर्ष, निवासी धोबघट्टी, 26. रविन्द्र कुर्रे उम्र 23 वर्ष, निवासी मगरघटा, 26. जनक राम साहू उम्र 60 वर्ष, निवासी मोहतरा, 27. युवराज निषाद उम्र 23 वर्ष, निवासी तरपोंगी नांदघाट, 28. ताकेशवर जायसवाल उम्र 26 वर्ष, निवासी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा एवं अन्य 02 के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
Chhattisgarh