रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 16 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली 24 जनवरी से लागू हो चुकी है। इसी क्रम में आज नशा नियंत्रण और रोकथाम को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रायपुर जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया गया है। नवगठित ANTF टीम नशे से जुड़े मामलों की रोकथाम, कार्रवाई और निगरानी का कार्य करेगी।
इस टीम के लिए एसीपी अनुज कुमार (क्राइम एवं साइबर) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं ANTF की कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला करेंगे।

ANTF टीम में कुल 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जिनमें 01 निरीक्षक, 01 उप निरीक्षक (SI), 01 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 03 हवलदार और 05 आरक्षक शामिल हैं।

