ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 16 फरवरी।
प्रकाश जैन
जैन जगत की दिव्य विभूति,संयम सुमेरु,नानेश पट्टधर प्रवचन प्रभाकर जैनाचार्य भगवन श्री विजयराज जी म.सा.के शिष्य संत प्रवर श्री युग प्रभ जी म सा का सहयोगी संतो के साथ ब्यावर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
नगर हुआ धर्ममय,गूंजे प्रभु के जयकारे
श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष समाजसेवी संपत राज ढेडीया ने बताया कि संत मंडल ब्यावर के निकटवर्ती शिवपुरा गांव से लगभग 12 किलोमीटर का पैदल विहार कर मेवाड़ी गेट स्थित प्रताप कॉलोनी एक गुरु भक्त के यहां पहुंचे।
कुछ देर रुक कर मंगल पाठ देकर मेवाड़ी गेट,बाबा रामदेव मंदिर होते हुए जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन पहुंचे जहां साधुमार्गी शांत क्रांति संघ के वरिष्ठ श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं सहित श्री संघ ने संत मंडल की अगुवाई करते हुए वंदन नमन कर नाना गुरु,शांति गुरु, विजय गुरु,जितेश गुरु की जय जयकारों के बीच नवकार भवन में मंगल प्रवेश कराया।

निम्बाहेड़ा में वर्षावास पूर्ण कर ब्यावर में हुआ पदार्पण
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन ने बताया कि संत प्रवर युग प्रभु जी म.सा. निंबाहेड़ा में वर्षाकालीन चातुर्मास पूर्ण कर लगभग 200 किलोमीटर का पैदल विहार कर चित्तौड़,भीलवाड़ा, अजमेर,ब्यावर जिले में भगवान महावीर के पावन संदेशों का गांव गांव ढाणी में अलख जागते हुए संघ की विनती को तवज्जू देते हुए ब्यावर पधारे हैं।

ब्यावर में होगा अल्पकालीन प्रवास गूंजेगी जिनवाणी
संघ महामंत्री कमल छलानी ने बताया कि संत मंडल का नगर में लगभग एक पखवाड़े का प्रवास होगा।प्रवास के तहत संत मंडल जैनाचार्य विजयराज मार्ग स्थित नवकार भवन में मेघराज कोठारी हाल परिसर में ठहरेंगे। महामंत्री छलानी के अनुसार संत मंडल का नित्य प्रति प्रवचन सवेरे 9.15 बजे होंगे। संत मंडल के अल्प कालीन प्रवास के तहत विविध धार्मिक कार्यक्रम संवर,पौषध रायसी देवसी प्रतिक्रमण,धर्म एवम तत्व चर्चा,रात्रि प्रश्नोत्तरी होंगे।

इन संतो का भी हुआ ब्यावर पदार्पण
संघ अध्यक्ष श्री ढेड़ीया ने बताया कि संत प्रवर श्री युग प्रभ जी म.सा. के साथ संत अभिनव मुनि,संत सूर्य प्रभ मुनि एवम संत जयमंथन प्रिय जी भी का भी नगर में पदार्पण हुआ है। संत मंडल के नगर में पदार्पण से साधुमार्गी संघ सहित पूरे जैन समाज में खुशी छा गई है। उन्होंने बताया कि संत प्रवर का होली चातुर्मास भी ब्यावर में ही संभावित है।
18 मार्च को मनाएंगे गणाधिपति शांति मुनि सा की दीक्षा जयंती
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएएस समाज सेवी राजू भाई भूरट ने बताया कि संघ के गणाधिपति महास्थविर श्री शांति मुनि म सा की दीक्षा जयंती संयम दिवस के रूप में ब्यावर सहित देश भर में श्रद्धा आस्था समर्पण भावों के साथ धर्म ध्यान,तप त्याग,साधना आराधना जप जाप के साथ मनाई जायेगी।
संघ के राष्ट्रीय संरक्षक भामाशाह राजेंद्र कर्णावट के अनुसार परम पूज्य गणाघिपति श्री शांति मुनि सा के दीक्षा दिवस पर ब्यावर में संत प्रवर श्री युग प्रभ जी म सा के पावन सानिध्य में मनाया जायेगा। इस मौके पर श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं एक ही आसन पर लगातार 03 घंटे सामायिक व्रत की साधना कर पूज्य गुरु भगवन के प्रति श्रद्धा भक्ति भाव प्रकट करेंगे।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन,फोटो जर्नलिस्ट
ब्यावर जयपुर

