शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी : होली की दिन भी खुली रहेगी शराब दुकान, राज्य सरकार ने लिया निर्णय

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी : होली की दिन भी खुली रहेगी शराब दुकान, राज्य सरकार ने लिया निर्णय

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ में होली पर शराब के शैकीनों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इस बाबत एक बड़ा निर्णय लिया है। इस साल होली के दिन के लिए शराब प्रेमियों को पहले से खरीदकर रखने की जरूरत नहीं होगी।

दरअसल, सरकार ने इस साल के लिए जो आबकारी नीति बनाई है, उसके हिसाब से होली के दिन भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी। नई आबकारी नीति में सरकार ने सात ड्राई डे में से तीन को किया समाप्त कर दिया है। इन दिनों में मुहर्रम, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अलावा होली का दिन भी शामिल है।

Chhattisgarh