राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 18 फरवरी राष्ट्रीय युथ जूनियर व सिनियर भारोत्तोलन चॉम्पियन शीप स्पर्धा में राजनांदगांव छ.ग.के होनहार वेटलिफ्टर रेहान खान व कु. ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रर्दशन करते हुए सब जूनियर (यूथ वर्ग) में ९४ कि.ग्रा. वजन समुह में स्नेच १२५ कि.ग्रा. क्लिनजर्क १६१ कि.ग्रा. भार उठाते हुए कुल २८६ कि.ग्रा. वजन के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

वही राजनांदगांव पुलिस विभाग में कार्यरत व इंडिया कैम्प पटियाला में अभ्यासरतकु.ज्ञानेश्वरी यादव ने ५३ कि.ग्रा. वजन समुह में स्नेच, ८३ कि.ग्रा. व क्लिनजर्क १०३ कि.ग्रा. कृुल वजन १८६ कि.ग्रा. वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम की जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमीत आजमानी से बताया की मोदी नगर में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में युथ एवं सिनियर में गोल्ड मेडल लिए उनकी उपलब्धि से न केवल राजनांदगांव जिला बल्कि पूरे छ.ग. प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरन्वित हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में छ.ग. को प्राप्त एक मात्र खिलाड़ी स्वर्ण पदक रेहान खान ने जीता और वही कु. ज्ञानेश्वरी यादव ने छ.ग. पुलिस टीम से प्रतिनिधित्व करते हुए अपने वजन गु्रप में गोल्ड मेडल हासिल की ।

जिससे प्रदेश का खेल का गौरव और अधिक सुदृढ़ हुआ उनकी सफलता,कठिन परिश्रम,अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। जिससे प्रदेश के युवा एंव युवती खिलाडिय़ों में नया उत्साह भर दिया है।आजमानी जी ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने के पश्चात् रेहान खान के राजनांदगांव आगमन पर रेल्वे स्टेशन में जिला भारोत्तोलन संघ एंव जय भवानी व्यायाम शाला द्वारा उनकी भव्य स्वागत किया ।

