ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 19 फरवरी।
आचार्य श्री रामेश युवाचार्य दिवस एवं श्रद्धेय श्री राजेश मुनि का पदारोहण दिवस तप त्याग के साथ श्रुतभक्ति दिवस के रुप मे मनाया जायेगा।
20 फरवरी 2026 शुक्रवार को श्रुतभक्ति दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
सभी से निवेदन है की अपनी गुरु भक्ति श्रद्धा समर्पणा दर्शाए एवं उपरोक्त दिवस पर अधिक से अधिक उपवास रात्रि संवर एवं अन्य प्रत्याखान करेंगे।
हुक्मसंघ के इतिहास मे प्रथम बार फागुन सुदि 3 वि. स. 2075 9 मार्च 2019 को ब्यावर मे नवम पट्टधर आचार्य श्री रामेश द्बारा बहुश्रुत श्रद्धेय श्री राजेश मुनि जी म सा को नवकार मंत्र के चोथै पद उपाध्याय पद पर आरुढ किया साथ ही वाचनाचार्य की उपाधी भी प्रदान की,आप श्री आगम ज्ञान के प्रेरक एवं स्व-पर सिद्धांत के ज्ञाता तथा श्रुतदान परायण है।
विशाल ज्ञान होने पर भी लघुता एवं सरलता के साथ आपश्री बहुश्रुत, वाचनाचार्य पद पर सुशोभित कर रहे हें. आप मैनेजमेंट गुर निष्काम सेवा आदि गुण से युवा पीढी को धार्मिकता की और आकृष्ट करते रहते हे।
आगम का अंजन लगाकर पांच समिति एवं तीन गुप्ति की शुद्ध आराधना कर तन मन से गुरुआज्ञा को शिरोधार्य कर इंगियागार सम्पण्णे युक्त होकर समता विभूति आचार्य श्री नानेश को सच्ची समाधि पहुंचाई हैं।
आपका जन्म जेठ बदी 5 सवंत 2029 2 जून 1972 फाजिल्का पंजाब मे वीर माता पिता समता मनीषी श्रीमती शशिकला स्व. अबीरचंद सेठिया के यहां हुआ दीक्षा माघ सुदी 13 सवंत 2048 16 फरवरी 1992 को बीकानेर मे आचार्य श्री नानेश के मुखारविंद से हुई थी।आप 2015 के होली चातुर्मास से बेले बेले की तपस्या मे एकासन से पारणा कर रहे हैं।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

