राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ ) 22 फरवरी।
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा होली जैसे पावन, पारिवारिक और सामाजिक सौहार्द के पर्व पर शराब दुकानों को खोलने के फैसले के खिलाफ आज कांग्रेसजनों ने जोरदार और उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा और युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में, महिला कांग्रेस की विशेष और प्रभावशाली उपस्थिति में, मुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर उनका पुतला दहन कर कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक ओर प्रदेश के कई हिस्सों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, घर-घर नल तो लग गए लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा बिना जलस्रोत पाइपलाइन बिछाई जा रही है, किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं, बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं — वहीं दूसरी ओर सरकार को सिर्फ शराब बिक्री से राजस्व कमाने की चिंता है। यह निर्णय दर्शाता है कि भाजपा सरकार को जनता की मूलभूत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

प्रदर्शन के दौरान “होली पर शराब बंद करो”, “नशामुक्त होली लागू करो”, “जनविरोधी सरकार होश में आओ” और “संवेदनहीन मुख्यमंत्री जवाब दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां सामाजिक समरसता को कमजोर कर रही हैं और प्रदेश को नशे की ओर धकेल रही हैं।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार और जनहित के लिए है। जब तक सरकार होली के दिन शराब दुकान खोलने का आदेश वापस नहीं लेती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर यह आंदोलन राज्यव्यापी जनआंदोलन का रूप लेगा उक्त कार्यक्रम में युवा नेताओं और महिला कांग्रेस के साथ मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकिशन खंडेलवाल, शारदा तिवारी, डॉ आफताब आलम, झम्मन लाल देवांगन, नासिर जिंदरान, शरद खंडेलवाल, बबलू कसार, चेतन सिन्हा, राहुल देवांगन, बसंत चितलंगिया, गफ्फार भाई महिला कांग्रेस से अध्यक्ष माया शर्मा सहित उत्तरा सिन्हा, प्रतिमा बंजारे, रीना पटेल, खैरून निशा, ललिता साहू, पायल प्यारे आदि युवा कांग्रेस से सौम्य शर्मा, कुशल, निहाल नकवी, कृष्णा सिन्हा, निमेष देशलहरे, सागर सिन्हा, अर्जुन यादव, लक्की निर्मलकर, तुषार साहू, शुभम साहू, विकास यादव, अतुल साहू, बंटी साहू, लोकेश कुमार, तोमेश वर्मा, तूफान बांसफोड, मयंक शुक्ला, विवेक गुप्ता, निर्मल द्विवेदी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

