राजधानी में दो आरक्षकों की गुंडई : मोबाइल चोरी के शक में एक नाबालिग को जानवरों की तरह पीटा, DCP ने दोनों को किया सस्पेंड

राजधानी में दो आरक्षकों की गुंडई : मोबाइल चोरी के शक में एक नाबालिग को जानवरों की तरह पीटा, DCP ने दोनों को किया सस्पेंड

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मोबाइल चोरी के शक में एक नाबालिग की आरक्षकों ने बेहरमी से पिटाई कर दी। नाबालिग के कूल्हे पर गंभीर चोट के निशान हैं। दोनों आरक्षकों ने ड्यूटी के दौरान चौकी प्रभारी को बिना सूचित किए दूसरी जगह जाकर यह कृत्य किया।

डीसीपी वेस्ट जोन संदीप पटेल ने दोनों आरक्षकों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना अंतर्गत कमल विहार पुलिस सहायता केंद्र का है।

यहां पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1211 लक्ष्मी नारायण एवं आरक्षक क्रमांक 2382 आसमान सिंह ने ड्यूटी के दौरान चौकी प्रभारी को अवगत कराए बिना दूसरी जगह जाकर एक नाबालिग को मोबाइल चोरी के आरोप में बेरहमी से पीट दिया। नाबालिग को इतनी बेरहमी से पीटा कि शरीर के कई हिस्सों में चोंट के निशान उभर आये।

घटना के संज्ञान में आते ही डीसीपी संदीप पटेल ने दोनों आरक्षकों को आमजन के साथ दुर्व्यवहार, चौकी प्रभारी के आदेशों की अवहेलना करते हुए स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इन्हें रक्षित केंद्र रायपुर संबद्ध किया गया है।

Chhattisgarh