नक्सल सरेंडर में बड़ी कामयाबी : 8 लाख की इनामी DVCM महिला नक्सली ने AK-47 के साथ किया सरेंडर

नक्सल सरेंडर में बड़ी कामयाबी : 8 लाख की इनामी DVCM महिला नक्सली ने AK-47 के साथ किया सरेंडर

कांकेर(अमर छत्तीसगढ) 26 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। देर रात डीवीसीएम रैंक की महिला नक्सली मासे बारसा ने एके-47 रायफल के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।

मासे बारसा पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह छिंदपदर गांव के जंगलों से निकलकर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए स्वयं सामने आई।

मिली जानकारी के अनुसार, लगातार बढ़ते पुलिस और सुरक्षा बलों के दबाव, साथ ही शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मासे बारसा ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के दौरान उसने अपने पास मौजूद एके-47 हथियार भी सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि, मासे बारसा संगठन में डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर) स्तर की सक्रिय सदस्य थी और कई नक्सली गतिविधियों में उसकी भूमिका रही है।

उसके सरेंडर को नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। गौरतलब है कि, एक दिन पहले ही डीवीसीएम रैंक के नक्सली मल्लेश ने भी कांकेर पुलिस और बीएसएफ के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

Chhattisgarh