रायगढ़(अमर छत्तीसगढ) 26 फरवरी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने पुलिसिंग में कसावट के लिए होली से पहले 9 निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।

अभिनव कांत सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी जूटमिल बनाकर भेजा गया है। इसी प्रकार कमला पुसाम को तमनार से कोतरारोड थाना प्रभारी बनाया गया है।

