उदयाचल में सजा भव्य श्याम दरबार, इत्र, केशर एवं गुलाब जल की होगी लगातार बारिश

उदयाचल में सजा भव्य श्याम दरबार, इत्र, केशर एवं गुलाब जल की होगी लगातार बारिश

राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ) 26 फरवरी। श्री श्याम परिवार मित्र मंडल द्वारा आयोजित 31 वें चार दिवसीय श्री श्याम फागुन महोत्सव के तृतीय दिवस आज फागुन शुक्ल एकादशी 27 फरवरी शुक्रवार को रात्रि 7:00 बजे से खाटूधाम (उदयाचल प्रांगण ) में भव्य भजन संध्या आयोजित है।

जिसमें कोलकाता की सुप्रसिद्ध श्याम दीवानी जानवी शर्मा एवं निशा सोनी के साथ ही कोलकाता के ही परम श्याम सेवक रवि बेरीवाल द्वारा फागुन महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए फागुनी रंगों में रंगे भजनों की बौछार से भक्त एवं भगवान को स्नान कराते हुए अपनी ओजस्वी एवम मधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देंगे।


महोत्सव के द्वितीय दिवस फागुन शुक्ला दशमी 26 फरवरी को सोनभद्र के श्याम सेवक संजीव शर्मा ने अपने सुमधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति से भक्त माता – बहनों एवम बंधुओं को नृत्य करने लालायित कर दिया। पूरे पंडाल में उपस्थित भक्त भजनों की धुन में थिरकने लगे, इस दौरान भक्तो के ऊपर इत्र, केशर, गुलाब जल एवम फूलो की बरसात होती रही। 


        आयोजन समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज की प्रसादी के सेवार्थी ओमप्रकाश मधुसूदन अग्रवाल, श्रृंगार के सेवार्थी आशा जयप्रकाश अग्रवाल, छप्पन भोग के सेवार्थी प्रशांत अग्रवाल (महाकाल) एवं पानभोग के सेवार्थी नीता अशोक लोहिया परिवार है। समिति ने श्रद्धालु भक्त माता – बहनों एवम बंधुओं से आग्रह किया है कि इस धार्मिक महोत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Chhattisgarh