बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 28 फरवरी। शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को हाईकोर्ट ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। सौम्या ने ईडी और एसीबी/ ईओडब्ल्यू के खिलाफ याचिकाएं लगाई थी।
पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। आज आए फैसले में सौम्या की याचिका को मंजूर किया गया। यह मामला जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा के सिंगल बेंच में लगा था।
सौम्या चौरसिया के वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने बताया कि हाईकोर्ट ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली गई है। जमानत शर्तों के साथ दी गई है। विस्तृत आर्डर अभी नहीं मिला है।
फिर भी कहा गया है कि जिस दिन ईडी इस केस में चार्जशीट प्रस्तुत करेगी, उस दिन उन्हें बेल मिल जाएगा। कहा जा रहा है कि ईडी इस मामले में जल्द चालान प्रस्तुत करने की तैयारी में है।

