राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 1 मार्च । मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी नगर की सेवाभावी संस्था बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा बर्फानी आश्रम परिसर में 2 मार्च सोमवार की मध्य रात्रि पश्चात होलिका दहन किया जाएगा एवं 3 मार्च मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते मंदिर के पट संध्या ग्रहण समाप्ति तक बंद रहेंगे।
संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि मां काली स्वरूपनी पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दू पर्व में से एक फागुन मास की पूर्णिमा पर पड़ने वाली होलिका दहन 2 मार्च सोमवार को मध्य रात्रि पश्चात विधि विधान से पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया जाएगा काली स्वरूपनी पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ के तीनों तलों में विराजमान देवी देवताओं के साथ ही रामदरबार एवं पारेश्वर महादेव व श्री बर्फानी दादा के मंदिरें के पट 3 मार्च मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण प्रात: आरती पूजन पश्चात सुतक प्रारंभ 9 बजे से चंद्रग्रहण समाप्ति संध्या 7 बजे तक बंद रहेंगी। इसके पश्चात देवी देवताओं का गंगाजल व शुद्ध जलों से स्नान ध्यान करने के पश्चात आरती पूजन की जाएगी।

