श्री जिनदत्त सूरि चादर महोत्सव में भाग लेने केयूप के सैकड़ों दादागुरुदेव भक्त जैसलमेर रवाना

श्री जिनदत्त सूरि चादर महोत्सव में भाग लेने केयूप के सैकड़ों दादागुरुदेव भक्त जैसलमेर रवाना

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 3 मार्च।

खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में होली पूनम के पावन अवसर पर श्री जिनकुशल गुरुदेव के संग चंदन केशर से होली खेली गई दादागुरुदेव की बड़ी पूजा कर सुख समृद्धि , आरोग्य व सामाजिक सौहार्द की प्रार्थना की गई उक्ताशय की जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने दी ।

खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी के आशीर्वाद से केयूप के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार सुरेश भन्साली , छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मेघराज कांकरिया के नेतृत्व में सैकड़ों दादागुरुदेव भक्त राजस्थान की ट्रेनों से जैसलमेर रवाना हुए ।

खरतरगच्छ महिला परिषद व अनेक श्रद्धालु राजस्थान जाने वाली ट्रेनों , फ्लाईट व अन्य साधनों से 6 मार्च से आरम्भ हो रहे जिनदत्त सूरि चादर महोत्सव व छत्तीसगढ़ के अध्यात्म योगी श्री महेन्द्र सागर जी के आचार्य पदारोहण में सम्मिलित होने जैसलमेर रवाना हो रहे हैं ।

अध्यक्ष सन्तोष बैद , महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि छत्तीसगढ़ से चादर महोत्सव में 5000 से ज्यादा दादागुरुदेव भक्त सम्मलित होंगे । वर्धमान चोपड़ा , दीप्ती बैद , विवेक बैद , निर्मल पारख द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न हुआ । कुशल नाम है कितना प्यारा , जन जन की आंखों का तारा , जब कोई नही आता मेरे दादा आते हैं , मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते हैं । भजनों से वातावरण गुरुभक्ति में सराबोर हो गया ।

इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा के 66 वे अवतरण दिवस के अवसर पर सकल श्रीसंघ की ओर से बधाई व कोटिशः वन्दना अर्ज की गई । होली पूनम पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी परिवारों द्वारा गुरुप्रसादी रखी गई ।

खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी की निश्रा में चादर महोत्सव व विश्वशान्ति प्रत्यर्थ 1 करोड़ 8 लाख भक्तों द्वारा इक्तिसा जाप होगा । विश्वभर में 1 करोड़ 8 लाख दादागुरुदेव भक्तों द्वारा 7 मार्च को ठीक 11 . 30 बजे से 12 . 30 बजे तक सामुहिक इक्तिसा जाप किया जावेगा ।

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में भी 7 मार्च को ट्रस्ट के सानिध्य में खरतरगच्छ महिला परिषद व निर्वाणा ग्रुप द्वारा सैकड़ों भक्तों के साथ दादागुरुदेव इक्तिसा जाप होगा ।

इक्तिसा जाप के लाभार्थी तिलोकचंद शांतिलाल अशोक कुमार बरड़िया , श्रीमती पानी बाई आसकरण भंसाली ( कल्पवृक्ष ) परिवार , रायपुर , अशोक पुष्पा देवी , प्रशांत रीनू रायना रचित कोचर , एम आर कालोनी रायपुर , श्रीमती वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा वालफोर्ट , स्व . पांचीलाल पारख की पुण्य स्मृति में श्रीमती सरस देवी – राजेन्द्र नरेन्द्र वीरेन्द्र पारख परिवार , रायपुर , रिखब संखलेचा की स्मृति में दिलीप कुमार धैर्य कुमार संखलेचा अरिहंत हाइट्स फेस 2 , श्रीमति भंवरीदेवी करनमल घीया परिवार हैं । इक्तिसा जाप पश्चात गुरुप्रसादी रखी गई है ।

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी का नवम ध्वजा तीन दिवसीय महोत्सव 10 – 11 – 12 अप्रेल को होगा । 12 अप्रेल को प्रातः 8 बजे से सत्तारभेदी पूजा व मंदिर व दादाबाड़ी की ध्वजा फहराई जावेगी । विधिकारक श्री विमल गोलेछा पूजा व विधान सम्पन्न कराएंगे ।

Chhattisgarh