किसान के खलिहान में लगी आग : 3 महिंद्रा ट्रैक्टर- स्विफ्ट कार और 160 बोरी धान जलकर खाक

किसान के खलिहान में लगी आग : 3 महिंद्रा ट्रैक्टर- स्विफ्ट कार और 160 बोरी धान जलकर खाक

बालोद(अमर छत्तीसगढ़) 6 मार्च । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खेरूद गांव में एक किसान के खलिहान में भीषण आग लग गई। जिससे खलिहान में रखे 3 नग महिंद्रा ट्रैक्टर, स्विफ्ट कार और 160 बोरी धान जलकर खाक हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कृषक राजेश यदु अपने खलिहान में 3 नग महिंद्रा ट्रैक्टर, स्विफ्ट कार और 160 बोरी धान रखा हुआ था। देर रात अचानक उसमें आग लग गई।

आग लगने से पूरा धान और सामान जलकर खाक हो गया। चौंकने की बात तो यह है कि, आगजनी की चपेट में सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी जलकर खाक हो गया। जिसके चलते आगजनी का कारण अज्ञात है।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी हार्ड डिस्क को कब्जे में लेकर डेटा रिकवर कर रही है। डेटा रिकवर के बाद आगजनी का खुलासा हो पाएगा।

Chhattisgarh