रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 6 मार्च। प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विपिन यादव के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राहुल तिवारी, पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के पूर्व सदस्य मनोज सिन्हा तथा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव राजकुमारी सिन्हा भी उपस्थित रहीं।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात के उपरांत जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम से भेंट कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया तथा राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं

