पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह हुआ
आला पुलिस अधिकारीयो के सानिध्य में एक दूसरे को लगाई गुलाल दी शुभकामनाएं
ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 6 मार्च।
होली पर्व के बाद ब्यावर पुलिस लाइन में उत्साहपूर्ण माहौल में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने आपसी भेदभाव भुलाकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जवानों ने पुलिस अधीक्षक रतनसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा एवं डिप्टी राजेश कसाना सहित अन्य अधिकारियों को रंग लगाकर बधाई दी साथ ही स्वागत के तौर राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मान किया।

होली मिलन समारोह के दौरान पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर झूमते और नाचते नजर आए। समारोह में सौहार्द व भाईचारे की जबरदस्त झलक देखने को मिली।अधिकारियों ने जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिलजुल कर पर्व मनाने,समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर भारी तादाद में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

