नक्सल संगठन को बड़ा झटका : तेलंगाना के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नक्सल संगठन को बड़ा झटका : तेलंगाना के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बीजापुर(अमर छत्तीसगढ़) 7 मार्च । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों के लगातार कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को तेलंगाना में बड़ी संख्या में माओवादी कैडर सरेंडर किया कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कुल 124 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण करेंगे, जिनमें संगठन के कई अहम सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, हाल ही में सरेंडर कर चुके माओवादी संगठन के चीफ देवजी की PLGA कमांडर टीम के सदस्य भी इस आत्मसमर्पण में शामिल हैं।

सरेंडर करने वाले ज्यादातर माओवादी कैडर छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए थे। यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ICCC सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।

बताया गया है कि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्थ रेड्डी ने मीडिया को संबोधित किया, जिसमें सरेंडर करने वाले माओवादियों और सरकार की नक्सल नीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

Chhattisgarh