राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 7 मार्च । एमएसएमई विकास संस्थान रायपुर द्वारा कैट राजनांदगांव के सहयोग से प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सपोर्ट विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 06 मार्च 2026 को शाम 6 बजे एबिस ग्रीन, राजनांदगांव में किया गया।
कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 200 व्यापारियों और उद्यमियों ने भाग लेकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी प्राप्त की।
कैट के प्रदेश एमएसएमई प्रभारी मोहम्मद अली हिरानी ने कहा कि एमएसएमई विभाग के माध्यम से व्यापारियों और उद्यमियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि क्लस्टर योजना के अंतर्गत कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए लगभग 70 प्रतिशत तक सेंट्रल गवर्नमेंट सब्सिडी प्रदान की जाती है, और 10 से 20 प्रतिशत तक राज्य शासन से मिलता है ।

एमएसएमई डायरेक्टर लोकेश परघनिया ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी।
तत्पश्चात विभिन्न विषयों पर आए विशेषज्ञों ने प्रस्तुति के माध्यम कार्यक्रम में बालोद जिला, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, महाराजपुर, छूरिया, चौकी और बांधा सहित विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारी शामिल हुए। इसमें पोहा मिल, राइस मिल संचालक, ठेकेदार, महिला कारोबारी, सीए, वकील तथा जिला उद्योग केंद्र से जुड़े प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

