राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) , 11 मार्च 2026 ।
गोण्डवाना समाज केन्द्र सुवरबोड़ द्वारा महान आदिवासी नेता एवं पूर्व सांसद स्व. लाल श्याम शाह के पुण्य तिथि के अवसर पर मंगलवार 10 मार्च को मोहला विकासखण्ड के वनाचंल के ग्राम मड़ियानवाड़वी में 01 दिवसीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक इंद्रशाह मण्डावी, अध्यक्षता केन्द्र अध्यक्ष पुरण कुमेटी ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, पानाबरस राज के जमींदार लाल लक्ष्मेन्द्र शाह, जनपद पंचायत मोहला की अध्यक्ष श्रीमती गेंद कुंवर ठाकुर, संभागीय उपाध्यक्ष डीआर आचला, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भण्डारी, गोण्डवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक चन्द्रेश ठाकुर, पूर्व संभागीय सचिव नोहरू राम कोरेटी, लाल सिंह सोरी, नारायण नेताम, पदुम सिंह तोप्पा, कुमार कोरेटी, नोहरू राम कुमेटी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मानसाय बोगा, लाल सिंह सोरी, प्रबल सलामे, नारायण सिंह नेताम, केजूराम गोगा, राय सिंह सोरी, भाव सिंह कुमेटी, सुखराम तुलावी के अलावा सरपंच उरवाही श्रीमती चित्ररेखा चनापे, सरपंच भोजटोला श्रीमती बिराज बाई उइके, सरपंच संगाली श्रीमती रमशिला नेताम, सरपंच मड़ियानवाड़वी श्रीमती सुंदाय कुंदन धुर्वे, थानु राम नुरेटी, लतखारे सिंह नुरेटी, रेशम नुरेटी सहित अन्य समाज प्रमुखों के अलावा बड़ी संख्या में गोण्डवाना समाज के लोग उपस्थित।

अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक चन्द्रेश ठाकुर ने समाज द्वारा सामूहिक विवाह के आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने विवाह संस्कार को सबसे पवित्र संस्कार बताते हुए वर वधुओं को अपने जिम्मेदारियों को आत्मसात कर अपने कर्म एवं चरित्र की खुशबू से अपने घर-परिवार आस-पास तथा समाज को भी सुरभित करने की समझाईश दी। उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन, आर्थिक संबलता तथा नशापान के निषेध को अत्यंत आवश्यक बताया।

