राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 15 मार्च । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव प्रेस क्लब के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। चुनाव में अमर छत्तीसगढ़ के संपादक और सोना जैन सहित पत्रकारों ने उत्साह के साथ मतदान किया। कुल 158 सदस्यों में से 148 सदस्यों ने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर सचिन अग्रहरि विजयी घोषित किए गए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कमलेश स्वर्णकार को पराजय का सामना करना पड़ा। सचिन अग्रहरि को 107 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी कमलेश स्वर्णकार को मजह 41 वोट ही मिल सके।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों को अमर छत्तीसगढ़ के संपादक सोना जैन और साथियों ने बधाई दी। प्रेस क्लब के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। उन्होंने बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू सहित उनकी टीम को बधाई दी। इसके साथ ही निर्वाचन की पूरी टीम और अधिवक्ता उमाकांत को भी बधाई दी।

वहीं कोषाध्यक्ष पद पर बसंत शर्मा ने जीत दर्ज की। इस पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें बसंत शर्मा को 85 वोट, प्रमोद शेण्डे को 31 वोट और रवि सिंह ठाकुर को 32 वोट मिले।

सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में अनिल त्रिपाठी विजयी रहे। इस पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनमें विक्रम बाजपेयी को 50 वोट, अनिल त्रिपाठी को 74 वोट, मनोज राठौर को 6वोट, सुरेंद्र गुप्ता को 12 वोट और योगेश शर्मा को 6 वोट मिले।

