ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 17 मार्च ।
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर विशाल रक्त दान शिविर 29 मार्च को जवाहर भवन मे लगेगा।
2625 वां महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष मे जन्म कल्याण महोत्सव समिति द्वारा सकल जैन समाज द्वारा विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन जवाहर भवन मे होगा।
शिविर सयोजक समाज सेवी पूर्व समता युवा संघ के अध्यक्ष प्रवीण बडोला ने बताया शिविर मे ग्यारह सौ रक्त दाता द्बारा रक्त दान करने का लक्ष्य रखा है जो पूरा होकर रहेगा इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है,इसमे सकल जैन समाज के सभी संघ व सभी युवा संघ भाग लेकर शिविर को सफल बनायेंगे।
इस शिविर मे साधुमार्गी जैन संघ, समता युवा संघ व समता महिला मंडल,महावीर जैन नवयुक संघ,महावीर इन्टरनेशनल रायल, प्राज्ञ जैन युवा मंडल,प्राज्ञ सोहन सुदर्शन वैयावच्च फाउंडेशन युवा शाखा जैन कान्फ्रेश जीवन प्रकाश योजना, जैन श्ववेताबंर खतरगचछ नवयुवक मंडल,श्री दिगंबर नवयुवक मंडल,श्री साधुमार्गी शांति क्रांति युवा संघ,जैन सोस्यल ग्रुप की सभी इकाई नवकार, सनसाइल,स्पार्कल, एयराल्ड व जैन एकता मंच, जीतो युथ,भारतीय जैन संगठना,श्री लोकाशाह नव युवक मंडल, नाकोडा बटुक भैरव परिवार,जैन स्योशल ग्रुप संगीनी जीतो लैडिज विंग,के सभी सदस्य रक्त दानवीर बनेंगे।
इस रक्त दान शिविर मे सहयोग कर्ता भामाशाह समाजसेवी राजेन्द्र कुंकुलोल माय फाइनेंस ब्यावर, गोतमचंद कपिल कुमार कोठारी ब्यावर,माणक चंद जी आंचलिया ब्यावर का विशेष सहयोग रहेगा।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर।
ब्यावर।

