जीतो इंटर नेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन का विश्व भर में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का भव्य आगाज़… ब्यावर सहित 108 से ज्यादा देशों में एक समय गूंजेगा नवकार

जीतो इंटर नेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन का विश्व भर में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का भव्य आगाज़… ब्यावर सहित 108 से ज्यादा देशों में एक समय गूंजेगा नवकार

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 18 मार्च।
(प्रकाश जैन)

एक साथ एक समय एक आसन एक स्वर में नवकार महामंत्र जपेंगे श्रद्धालु
जीतो इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में पूरी देश दुनिया के 108 से ज़्यादा देशों में आगामी 09 अप्रैल को एक समय,एक आसन,एक साथ,एक स्वर में जैन धर्म के सबसे शक्तिशाली नवकार महामंत्र का जाप का आयोजन होगा। ब्यावर में इस आयोजन को लेकर जीतो ब्यावर यूनिट पूरे जोश उत्साह उमंग के साथ जुटा हुआ है।
ब्यावर के जैन जवाहर भवन में आगामी 09अप्रेल को आयोजित इस जाप समारोह में हजा़रों श्रद्धालु एक आसन पर जाप कर विश्व-शांति की मंगल कामना करेंगे।


बुधवार सवेरे शुभ मूहर्त में आयोजन का आगाज़ संस्था अध्यक्ष रतन प्रकाश कोठारी,सचिव सुभाष ओसतवाल,कार्यक्रम संयोजक वीना नाहर के नेतृत्व में सूरज पोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्न गणपति के मंदिर में श्री गजानंद जी सरकार (महाराज) के श्री चरणों में आयोजन के पोस्टर को अर्पण कर एवम भक्ति-भावों के साथ हुआ।

इस मौके पर जीतो के सदस्यों ने पूरे भक्ति भावो से श्रद्धा आस्था से समूचे क्षेत्र को श्री गजानंद महाराज की जयकारों से गुंजायमान कर दिया।


नवकार महामंत्र का नियमित स्मरण करे,नवकार जपने से दिव्य शांति की अनुभूति मिलेगी
संस्था के एक विशेष दल आयोजन की सूत्रधार समारोह संयोजक वीना नाहर के नेतृत्व में समारोह की कामयाबी हेतु नगर में विराजित जैन साधु- संतो एवम् महासतिवर्याओं संत श्री अंनत मुनि,संत श्रुतप्रभ मुनि
वरिष्ठ महासती श्री रोशन कंवर जी, साध्वीरत्ना श्री परागश्री, महासती श्री शिक्षाश्री व साध्वी श्री समीक्षा श्रजी म.सा.को विधिवत वंदन नमन,दर्शन व मांगलिक श्रवण कर आशीर्वचन लिया।


इस मौके पर संत मंडल एवम साध्वी मंडल ने कहा कि मानव जीवन अति दुर्लभ है। इंसान को नवकार महामंत्र का पूरी श्रद्धा आस्था भक्ति भावों के साथ नियमित जाप करना चाहिए नवकार महामंत्र को सभी धर्मों ने सबसे शक्तिशाली,प्रभावी एवम महान चमत्कारी* महामंत्र नीरूपित करते हुए इसके नियमित जाप एवम पावन स्मरण करने से इंसान को दिव्य सुख शांति की अनुभूति मिलेगी।

महासती मंडल ने जीतो के इस विशेष प्रतिनिधि मंडल को जीवन पर्यंत 01 माला जपने का संकल्प दिलाने के साथ इस आयोजन से जन जन को जोड़ने पर बल देते दिया और कहा कि नवकार महामंत्र जीवन का सबसे बड़ा रक्षा कवच है। नवकार महामंत्र पर प्रगाढ़ गहरी श्रद्धा भक्ति होने से सभी कार्य सहज हो जाते है।
इन्होंने निभाई सहभागिता
आज के आयोजन दल में जीतो की तीनों यूनिट के प्रमुख सदस्यों सर्व श्री रतन प्रकाश कोठारी,सुभाष ओस्तवाल, वीना नाहर,मनीष मेहता, विनय छलानी सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल,पीयूष रांका, प्रवीण मकाना,भूपेश भंसाली,मनीष प्रकाश मेहता, तरुण बोहरा, प्रकाश जैन, अजय चौधरी,कमलेश बंट,जूली नाहटा, रेखा पाटौदी मनीषा श्रीश्री माल,सीमा मुनोत,रूची कोठारी सहित संस्था सदस्यों ने शिरकत की।

समारोह का संचालन समाज सेवी प्रकाश जैन ने किया। भगवान महावीर स्वामी की जयकारों एवम नवकार महामंत्र की स्वर लहरियों का गुंजन करते हुए समारोह सानंद सम्पन्न हुआ।


अमित मेहता, प्रकाश जैन
वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन, आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,ब्यावर, किशनगढ़,पाली

Chhattisgarh