भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियों में जुटा सकल जैन समाज… महोत्सव संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में जैन समाज के घर घर पहुंच रहा है विशेष दल

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियों में जुटा सकल जैन समाज… महोत्सव संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में जैन समाज के घर घर पहुंच रहा है विशेष दल

जयपुर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 18 मार्च।
(प्रकाश जैन)
जैन धर्म के के 24 वे तीर्थंकर अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव को लेकर पूरे सकल जैन समाज में जबरदस्त उत्साह उमंग और सेवा भावना बनी हुई है। महोत्सव को लेकर तैयारियां परवान पर है। सकल जैन समाज के कार्यकर्ता पुरे सेवा समर्पण भावों से महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए है।


महोत्सव संयोजक श्री विमल शाह के अनुसार महोत्सव में 05 दिवसीय विविध आयोजन होंगे। मुख्य समारोह बलाड़ रोड़ जैन दादावाड़ी में 31 मार्च को,भव्य वर घोड़ा जुलूस इसी दिन नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगा जो इस बार अद्भुत,मन मोहक एवम ऐतिहासिक होगा।


विराट वर घोड़ा एवम जलसा होगा खास आकर्षण का केंद्र
मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि महोत्सव संयोजक विमल शाह एवं सकल जैन समाज के वरिष्ठ श्रावक श्रविकाओ के कुशल एवम प्रभावी नेतृत्व एवम सानिध्य में भगवान के जन्म कल्याणक के पावन दिन 31 मार्च को सवेरे 8.15 बजे एक विराट भव्य वरघोड़ा जलसा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला जायेगा।

इसमें आकर्षक एवं मन मोहक झांकियां, जैन रथ, घोड़ा,देश की सुप्रसिद्ध बैंड,नामी ढोल,शहनाई वादक सहित जिले सहित देश के प्रसिद्ध नामी गायक अपनी गीतो भजनों की स्वर लहरियों से पूरे नगर को धर्म व अध्यात्म से जोड़ेंगे।


एक शाम भगवान महावीर के नाम विराट भक्ति संध्या 31 मार्च शाम को
मीडिया प्रभारी समाज सेवी प्रकाश जैन ने बताया कि भगवन महावीर जन्म कल्याणक के दिन सिटी डिस्पेंसरी से महावीर बाजार तक एक विशेष विराट पंडाल में एक शाम भगवान महावीर के नाम विराट भजन संध्या का आयोजन होगा। इस महावीर भक्ति सरिता में जिले के ख्याति प्राप्त एवम उभरते गायक महावीर भगवान को रिझाने के साथ भक्त श्रदालुओं को भक्ति रस में गहरे गोते लगवाएंगे।


जैन दादाबाड़ी में भव्य पांडाल बनना शुरू
आयोजन को लेकर महोत्सव संयोजक विमल शाह एवं समाज के वरिष्ठ श्रावकों के नेतृत्व में महावीर बाजार संस्था कार्यालय में प्रतिदिन बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर कार्य भार सौंप कर उन्हे कार्य करने हेतु पूरे समर्पण भावो से लगने को कहा है सभी समितियां महोत्सव को यशस्वी बनाने में लगी हुई है।


श्री शाह ने बताया कि इस विराट पंडाल में सकल जैन समाज से जुड़े लगभग 08 हजार से ज्यादा सदस्यों के अलावा,विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठन सहित प्रशासनिक अधिकारी,पत्रकार एवम प्रदेश सहित देश के विभिन्न कोनो से जैन समाज के प्रमुख गण हिस्सा लेते हुए सामूहिक भोज का महा एकप्रसाद ग्रहण करेंगे।


भगवान महावीर के संदेशों का जगा रहे है अलख,घर घर पहुंच रहे कार्यकर्ता
मीडिया प्रकोष्ठ के आशीष डोसी ने बताया कि प्रभु महावीर के पावन संदेशों एवं आदर्शों का अलग जगाने हेतु सकल जैन समाज जुटा हुआ है। आयोजन की जानकारी देने,सेवा व सहयोग हेतु सकल जैन समाज का एक विशेष दल जैन समाज के हर घर घर और संस्थान पहुंच कर महोत्सव के 05 दिवसीय आयोजन से हर सदस्य को जोड़ रहा है।


भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के संयोजक व सेवा समर्पित सदस्य बोले इस बार महोत्सव होगा अदभुत और ऐतिहासिक,सभी घटकों और हर सदस्य का मिल रहा है तन मन धन से सहयोग।महोत्सव को सकल जैन समाज में जबरदस्त उत्साह उमंग का वातावरण बना हुआ है।


प्रकाश जैन अमित मेहता
वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,किशनगढ़,ब्यावर पाली

Chhattisgarh