रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 19 मार्च । छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। जहां रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं।
रेलवे के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मरम्मत और ट्रैक अपग्रेडेशन का कार्य किया जाना है। इस दौरान अप मेन लाइन नंबर 5 पर करीब 20 दिनों का ब्लॉक लिया जाएगा। सुरक्षा और कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में ट्रेनों का संचालन संभव नहीं होगा। इसलिए इन्हें अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
रद्द की गई एक्सप्रेस ट्रेन
18030 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (4 अप्रैल से 24 अप्रैल)
18029 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस (6 अप्रैल से 26 अप्रैल)
18237 – कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (5 अप्रैल से 25 अप्रैल)
18238 – अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7 अप्रैल से 27 अप्रैल)
12410 – हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
12409 – रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
12101 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में)
12102 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में)
12807 – विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
12808 – हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)

