नशे में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा : स्कूटी पकड़े जाने को लेकर मचाया उत्पात, वाहन जब्त

नशे में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा : स्कूटी पकड़े जाने को लेकर मचाया उत्पात, वाहन जब्त

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 19 मार्च । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे में धुत्त युवती ने सड़क पर जमकर बवाल मचाया। वाहन चेकिंग के दौरान युवती नशे में धुत्त मिली और पुलिस जवानों से बदतमीजी भी की।

यह घटना राजीव गांधी चौक के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने युवती पर ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत मामला दर्ज कर चालानी कार्रवाही की है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच भी की जा रही थी।

इसी दौरान रात करीब 10ः30 बजे महाराणा प्रताप चौक की ओर से आ रही स्कूटी सवार युवती पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान स्कूटी सवार युवती सड़क पर स्कूटी सहित गिर गई। इसके मौके पर पहुंची पुलिस को देख उल्टे युवती पुलिस जवानों पर ही भड़क गई।

पुलिसकर्मी उसे संभालने की कोशिश की, तो वह उनके साथ बदसलूकी करने लगी। पुलिस ने युवती को ब्रेथ एनालाइजर में फूंक मारने को कहा, तब उसने बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया और जांच से बचने की कोशिश करती रही।

काफी मशक्कत के बाद उसने जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया है।

Chhattisgarh