ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 21 मार्च।
(प्रकाश जैन)
अहिंसा के अवतार,जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर,शासनपति श्रमण भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव को लेकर नवगठित ब्यावर जिले में इस बार पूरे सकल जैन समाज में अनुपम सेवा भावनाओं के साथ जबरदस्त उमंग,उत्साह हर्ष का माहौल नजर आ रहा है।
महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से परवान पर है। सकल जैन समाज के कार्यकर्ता पुरे सेवा समर्पण भावों से महोत्सव को अदभुद एवम ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए है।
सकल जैन समाज के प्रमुख कार्यालय महावीर बाजार में नित्य प्रति सवेरे 08 बजे से देर रात तक महोत्सव संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में महोत्सव को एक खास उत्सव व अनुपम जश्न के तौर पर मनाने हेतु कार्यक्रमों को नित नए आयामों की और गतिशील करने के लिए टीम वर्क से कार्य कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।
महोत्सव के कोषाध्यक्ष जसवंत बाबेल व वकीलचंद नाहर ने “अमर छत्तीसगढ़” के राजस्थान प्रमुख प्रकाश जैन को बताया कि महोत्सव के तहत 05 दिवसीय विविध रचनात्मक एवम धार्मिक आयोजन की विविध श्रृंखला होगी।विगत कई वर्षों होने वाला मुख्य समारोह इस बार बलाड़ रोड़ स्थित जैन दादावाड़ी के विराट प्रांगण में भव्य पांडाल में 31 मार्च को होगा।
सामूहिक नवकार महामंत्र जाप 27 को,गुजेंगेँ चौबीसी गीत भजन
महोत्सव के मीडिया प्रभारी समाज सेवी प्रकाश जैन ने एक जानकारी में बताया कि महोत्सव का दिव्य एवम भव्य शुभारंभ विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन में जैन धर्म के सबसे शक्तिशाली एवम महान चमत्कारी नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप से होगा। सैकडों श्रद्धालु श्राविकाएं सवेरे 7.30 बजे से लगातार एक घंटे तक सामायिक साधना के साथ नवकार महामंत्र के दिव्य उद्घोषों से समूचे क्षेत्र के गुंजायेंगे।
इसी दिन दोपहर 01 बजे नगर की विभिन्न महिला मंडल द्वारा जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की स्तुति स्वरूप सामायिक साधना के साथ चौबीसी गीतों एवम भजनों की सामूहिक प्रस्तुतियां देंगे। महिला मंडल की कोकिल कंठी एवम उभरती भजन गायिका भगवान के चौबीसी गीतों से भगवान को रिझाते हुए श्राविकाओं को भक्ति रस में गहरे गोते लगवाएंगे।
महिला मंडल के विविध धार्मिक आयोजनों की धूम होगी 28 को
महोत्सव कोषाध्यक्ष दलपत राज बोहरा व अनिल डोसी ने अमर छत्तीस गढ़ से बतियाते हुए बताया कि जैन जवाहर भवन के विशेष पंडाल में सकल जैन समाज की महिला मंडल के प्रमुखों एवम कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में विविध प्रकार के धार्मिक,सामाजिक एवम रचनात्मक गतिविधियां,जैन गेम्स,विविध प्रतियोगिताएं,नाटक आदि के शानदार एवम मनमोहक कार्यक्रम दोपहर01 बजे से 04 बजे तक होंगे। इन आयोजनों में मातृ शक्ति के साथ बालक बालिकाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।आयोजनों की भव्य तैयारियां जैन समाज के विभिन्न उपासरों,स्थानकों एवम भवनों में निरंतर जारी है।

भट्टी पूजन एवं महाप्रसादी भोज की तैयारी 29 मार्च को
संस्था कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद बिनायकिया एवम समाज सेवी लक्ष्मी चंद भंडारी ने अमर छत्तीस गढ़ से विशेष वार्ता में बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक 31 मार्च को 08 हजार से ज्यादा श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं एवम विशिष्ट मेहमानों के भोजन महा प्रसादी के लजीज भोजन बनवाने हेतु कुशल हलवाई कारीगर लगेंगे।इस हेतु भट्टी का मूहर्त जैन दादावाड़ी में रविवार शुभ मूहर्त में 9.15 बजे होगा।
महोत्सव से जुड़े महावीर नाहर एवम गौतम रांका ने बताया कि इस मौके पर रिद्धी सिद्धि के दाता श्री गणेश भगवान एवम नवकार महामंत्र व प्रभु महावीर स्वामी की सामूहिक स्तुति कर महोत्सव की कामयाबी कर कामना करने के साथ 27 नवकार महामंत्र की स्वर लहरियों से श्री दादा गुरुदेव के धाम को गूंजाते हुए श्री दादा गुरुदेव के मंदिर परिसर में विराजमान मूल नायक सभी भगवान एवम दादा गुरुदेव के दिव्य दर्शन आराधना भी करेंगे सकल संघ के सदस्य एक साथ ही नवकार महामंत्र,श्री महावीर भावना एवम श्री गणेश भगवान की सामूहिक आरती कर महोत्सव की सफलता की अरदास करेंगे

विराट रक्तदान शिविर 29 मार्च को जवाहर भवन में
सकल जैन समाज के तत्वाधान में 29 मार्च को सवेरे 10बजे विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन में रक्तदान महादान के संदेश के तहत एक विराट रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर संयोजक प्रवीण बड़ौला ने बताया की ज्यादा से ज्यादा रक्तदान की प्रेरणा हेतु सकल जैन समाज के युवा दल की विशेष टीम सकल जैन समाज के सदस्यों के घर घर एवम प्रतिष्ठानों पर जाकर रक्तदान करने की प्रेरणा कार्य में जुटी हुई है।
जन जागरण दुपहिया वाहन रैली विविध धार्मिक आयोजन 30 मार्च को
मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन एवं आशीष डोसी ने बताया कि 30 मार्च को भगवान महावीर स्वामी के पावन व दिव्य संदेशों,आदर्शो का जन जन तक अलख जगाने के ध्येय से एक विशेष जन जागरण दुपहिया वाहन रैली दोपहर 04 बजे जैन जवाहर भवन से रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई बलाड़ रोड स्थित जैन दादाबाड़ी पहुंचेगी। इसी दिन दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक लगातार 03 घंटे तक लगातार दूसरे दिन भी महिला मंडल के तत्वाधान में अनेक प्रभावी धार्मिक कार्यक्रमों की धूम होगी।

सामूहिक स्वाध्याय,ध्वजारोहण
विराट जुलूस वरघोड़ा,प्रतिभा सम्मान महाप्रसादी 31मार्च को
मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि महोत्सव संयोजक विमल शाह एवं सकल जैन समाज के वरिष्ठ श्रावक श्रविकाओ के कुशल एवम प्रभावी नेतृत्व एवम सानिध्य में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पावन एवं शुभ दिन 31 मार्च को।जैन जवाहर भवन में अल सवेरे 06 बजे सामायिक साधना के साथ स्वाध्याय कार्यक्रम होगा। एक घंटे तक आयोजित इस आयोजन में प्रभु महावीर की भक्ति के साथ श्रद्धालु भक्त एक आसन पर स्वाध्याय में गहरी डुबकियां लगाकर शासन पति भगवान महावीर स्वामी के प्रति अपने समर्पण भावों की अभिव्यक्ति देंगे।सवेरे 7.15 बजे अजमेरी गेट बाहर स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ पर जैन ध्वजा लहराई जाएगी। समारोह में एक स्वर में प्रभु महावीर के जय जयकारों की स्वर लहरियों को गूंजाते हुए सकल जैन समाज के लब्ध प्रतिष्ठित वरिष्ठ श्रावक श्राविकाओं के मध्य महोत्सव संयोजक विमल शाह ध्वजारोहण करेंगे।
सवेरे 8.15 बजे एक विराट भव्य वरघोड़ा जलसा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला जायेगा। इसमें आकर्षक एवं मन मोहक झांकियां,जैन रथ, घोड़ा,देश की सुप्रसिद्ध बैंड,नामी ढोल,शहनाई वादक सहित जिले सहित देश के प्रसिद्ध नामी गायक अपनी गीतो भजनों की स्वर लहरियों से पूरे नगर को धर्म व अध्यात्म से जोड़ेंगे।वरघोड़ा का भव्य आगाज पाली बाजार स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर से होगा। जो जैन दादावाड़ी में सम्मान समारोह में तब्दील हो जायेगा। समारोह में जैन समाज के प्रतिभावान एवं मेधावी बच्चों का सकल जैन समाज द्वारा सम्मान एवं बहुमान किया जायेगा।इस मौके पर सकल जैन समाज का स्नेह भोज होगा।
भगवान महावीर के नाम एक शाम विराट भक्ति संध्या 31 मार्च शाम को
महोत्सव से जुड़े डॉ नरेंद्र पारख एवम महेंद्र छाजेड़ ने अमर छत्तीस गढ़ से एक खास भेंट में बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक के दिन 31 मार्च को सिटी डिस्पेंसरी से महावीर बाजार तक एक विशेष सजे धजे आकर्षक सतरंगी रोशनी से नहाए विराट पंडाल में एक शाम भगवान महावीर के नाम विराट भजन संध्या का शाम 7.15 बजे से देर रात तक आयोजन होगा।
भजन संध्या से जुड़े राकेश भंडारी ने बताया कि एक शाम महावीर के नाम विराट भजन संध्या सरिता में जिले के ख्यातनाम कोकिल कंठी व उभरते गायक प्रभु महावीर स्वामी को रिझाते हुए श्रद्धालु भक्तों को भक्ति रस में गहरे गोते लगवाएंगे।
जैन दादाबाड़ी में बन रहा है भव्य पांडाल
महोत्सव के विभिन्न आयोजन को लेकर अनेक समितियों का गठन किया गया है। सभी समितियां अपनी टीम के साथ महोत्सव को यशस्वी हेतु पूरे समर्पण भावो से जुटी हुई है।
प्रमुख समारोह हेतु दादावाड़ी में विराट पंडाल का कार्य तेजी से जारी है।श्री शाह ने बताया कि इस विराट पंडाल में सकल जैन समाज से जुड़े लगभग 08 हजार से ज्यादा सदस्यों के अलावा,विभिन्न सामाजिक,
धार्मिक एवं राजनीतिक संगठन सहित प्रशासनिक अधिकारी,पत्रकार एवम प्रदेश सहित देश के विभिन्न कोनो से जैन समाज के प्रमुख गण हिस्सा लेते हुए सामूहिक भोज का महा प्रसाद ग्रहण करेंगे।
01 हजार से ज्यादा घरों एवम प्रतिष्ठानों तक पहुंचे कार्यकर्ता
सकल जैन समाज से जुड़े दुली चंद ।मकाणा एवं मनीष रांका ने बताया कि प्रभु महावीर के पावन संदेशों एवं आदर्शों का अलख जगाने एवम महोत्सव की व्यापक जानकारी देने हेतु सकल जैन समाज पूरी शक्ति एवम जोश से जुटा हुआ है।आयोजन की व्यापक जानकारी के साथ साथ सेवा व सहयोग हेतु सकल जैन समाज का एक विशेष दल जैन समाज के हर घर घर और प्रतिष्ठानों तक पहुंकर निमंत्रण देने में पूरे सेवा भावो से लगा हुआ है। शनिवार तक सकल जैन समाज के लगभग एक हजार से ज्यादा घरों और प्रतिष्ठानों तक पहुंचकर महोत्सव का संदेश दे चुका है।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के संयोजक विमल शाह बोले इस बार महोत्सव अदभुत व ऐतिहासिक होगा। सकलजैन समाज के सभी घटकों के प्रमुखों के साथ हर सदस्य का मिल रहा है तन मन धन से अनुपम व जबरदस्त सहयोग।महोत्सव को सकल जैन समाज में जबरदस्त उत्साह उमंग का वातावरण बना हुआ है।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन आशीष जैन
अनिल कवाड़ विक्की जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,ब्यावर,अजमेर,किशनगढ़ पाली

