उदयाचल… गठिया एवं वात रोग परामर्श शिविर 27 मार्च को

उदयाचल… गठिया एवं वात रोग परामर्श शिविर 27 मार्च को

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 21 मार्च । शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। उदयाचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा गठिया एवं वात रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. जूही दीक्षित (Consultant Rheumatologist) अपनी सेवाएं देंगी। उन्हें PGIMER, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल एवं SGPIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का व्यापक अनुभव प्राप्त है।


किन मरीजों के लिए उपयोगी
शिविर उन मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जिन्हें—
जोड़ों में दर्द, सूजन या जकड़न
सुबह उठते समय अकड़न
कमर या घुटनों में लगातार दर्द
जोड़ों में टेढ़ापन या त्वचा पर लालपन
बार-बार बुखार, कमजोरी या आंख/मुंह में सूखापन जैसी समस्याएं हो रही हैं
इन बीमारियों पर मिलेगा परामर्श
शिविर में रूमेटाइड अर्थराइटिस, ऑस्टियोअर्थराइटिस, गाउट (यूरिक एसिड), एंकायलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस, ल्यूपस (SLE), सोरियाटिक अर्थराइटिस, फाइब्रोमायल्जिया एवं अन्य ऑटो-इम्यून रोगों पर विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी।
पहली बार लग रहा विशेष शिविर
उदयाचल चिकित्सालय प्रभारी डॉ. पुखराज बाफना ने बताया कि इस प्रकार का शिविर राजनांदगांव में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने मरीजों से अपील की है कि वे अपनी पूर्व जांच रिपोर्ट, एक्स-रे एवं अन्य मेडिकल दस्तावेज साथ लेकर आएं।
संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र बाफना ने जानकारी दी कि शिविर में विशेषज्ञ जांच के साथ ऑटो-इम्यून रोग मूल्यांकन, डाइट एवं लाइफस्टाइल काउंसलिंग और जटिल रोगों के लिए विशेष मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। साथ ही मरीजों को उपहार भी प्रदान किया जाएगा।
समय व स्थान
यह शिविर 27 मार्च 2026, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
स्थान – उदयाचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, राजनांदगांव
पंजीयन की जानकारी
इच्छुक मरीज संस्थान के कमरा नंबर 09 में संपर्क कर अग्रिम पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91 9238881968 पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी संस्था के सूचना प्रभारी गौतम बाफना देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए समय पर जांच और सही परामर्श बेहद आवश्यक है। ऐसे शिविर लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाव का अवसर प्रदान करते हैं।

Chhattisgarh