सूरजपुर(अमर छत्तीसगढ़) 22 मार्च । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एसडीएम के फर्जी आदेश और हस्ताक्षर कर लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया है। जहां सूरजपुर अनुविभाग की एसडीएम शिवानी जायसवाल की फर्जी साइन से तैयार की पेड़ कटाई और परिवहन की अनुमति दिलवा दी गई।
आरोपी फर्जी दस्तावेज के सहारे की ट्रक से 15 टन अवैध लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान कागजातों की जांच के समय मामले का खुलासा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, कसकेला से रायपुर प्लाइवुड फैक्ट्री में 15 टन अवैध लकड़ी ले जाया जा रहा था। लेकिन जांच के पता चला कि, आरोपी सूरजपुर अनुविभाग की एसडीएम शिवानी जायसवाल की फर्जी साइन से पेड़ कटाई और परिवहन की अनुमति लेकर ले जा रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान कागजातों की जांच के समय मामले का खुलासा हुआ।
एसडीएम शिवानी जायसवाल के विभागीय शिकायत पर तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी आजम खान, बृजनारायण साहु, राजेश यादव के विरुद्ध सामुहिक रूप से कुटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी और अन्य मामलों के तहत एफआईआर कोतवाली थाने में दर्ज की गई।

