राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 22 मार्च ।भारतीय जनता पार्टी केन्द्र मे बैठी मोदी सरकार की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ,आर्थिक प्रकोष्ठ और उद्योग प्रकोष्ठ के गठन के साथ पूरी मुस्तैदी और गंभीरता से जुट चुकी है,इसी परिपेक्ष में आजप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से व्यापार प्रकोष्ठ की घोषणा की गई जिसके अंतर्गत जिला संयोजक राजकुमार बाफना को बनाया गया है ।सहसंयोजक के रूप में अरुण डुलानी एवं देवव्रत गौतम बनाए गए हैं ।

रायपुर से जारी हुई भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी की गई, जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, आलोक बिंदल, राजा मखीजा, उत्तम गीड़िया, श्रीमती सुषमा कोठारी, रामकुमार गुप्ता श्री सागर गोलछा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता को कार्य समिति में विशेष स्थान दिया गया है ।उसके साथ ही प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी के रूप में राजेश गुप्ता अग्रहरि को भी स्थान दिया गया है।

आकाश चोपड़ा को महत्वपूर्ण जवाबदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने व्यापार प्रकोष्ठ के दुर्ग संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है ।

