IDBI बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा : बैंक कर्मियों 20 ग्राहकों के खाते से निकाले डेढ़ करोड़ रुपये, गुस्साए खाताधारकों ने दिया धरना

IDBI बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा : बैंक कर्मियों 20 ग्राहकों के खाते से निकाले डेढ़ करोड़ रुपये, गुस्साए खाताधारकों ने दिया धरना

धरसींवा(अमर छत्तीसगढ़) 23 मार्च । छत्तीसगढ़ के धरसींवा में IDBI बैंक में बड़ा घोटाला सामने आया है। बैंक कर्मियों ने मिलकर खाताधारकों को डेढ़ करोड़ चूना लगाया है. 20 ग्राहकों के अकाउंट से फर्जी आहरण हुआ। जानकारी मिलते ही सुबह से ही पीड़ित खाताधारकों ने बैंक के गेट पर धरना दे रहे हैं। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार, IDBI बैंक के कर्मियों ने 20 ग्राहकों के खाते से डेढ़ करोड़ उड़ा दिए। मामले की जानकारी मिलते ही सुबह से पीड़ित खाताधारकों ने गेट पर धरना दे दिया और बैंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

हंगामे और तनाव के बीच आज IDBI बैंक के ताले नहीं खुले। बैंक घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है।

Chhattisgarh