भगवान महावीर के 2625 जन्म कल्याणक महोत्सव में सकल जैन समाज मे अभूतपूर्व उत्साह उमंग

भगवान महावीर के 2625 जन्म कल्याणक महोत्सव में सकल जैन समाज मे अभूतपूर्व उत्साह उमंग

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 24 मार्च।
(प्रकाश जैन)
अहिंसा के अवतार,श्रमण भगवान महावीर के 2625 जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर सकल जैन समाज ब्यावर में अभूतपूर्व हर्ष खुशियों,उत्साह,उमंग का महौल बना हुआ है।

भगवान महावीर के हजारों भक्त अनुयायियों में जबरदस्त श्रद्धा, भक्ति,आस्था जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर महावीर स्वामी के प्रति गहरी अनुपम सेवा समर्पण भावों का परिचायक है।

महोत्सव को लेकर प्रतिदिन अल सवेरे से देर रात तक महोत्सव संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की लंबी टीम महोत्सव के विविध आयोजनों को कामयाब बनाने में जुटे हुई है।


एक आसन,एक स्वर एक घंटे तक गूंजेगा नवकार महामंत्र
मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव का प्रमुख समारोह 31 मार्च को होगा बलाड़ रोड जैन दादावाड़ी में होगा।महोत्सव के तहत 05 दिवसीय अनेक आयोजन व विविध कार्यक्रम नगर के जैन जवाहर भवन जैन में होंगे 27 मार्च से 30 मार्च तक जैन जवाहर भवन में विभिन्न आयोजनों की घूम रहेगी।

विविध धार्मिक सामाजिक एवम रचनात्मक आयोजन समारोह का शुभारंभ 27 मार्च को जैन जवाहर भवन में सामूहिक नवकार महामंत्र के महाजाप से होगा। श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं सवेरे 7.15 बजे एक आसन पर एक स्वर में लगातार 01 घंटे तक जैन धर्म के सबसे शक्तिशाली एवम महान नवकार महामंत्र के जाप में गोते लगाते हुए नवकार को गुंजायमान करेंगे।सभी जप जाप करने वाले साधक साधिकाओं का प्रभावना देकर सम्मान किया जाएगा।


विशेष बैठक में झलका अपार उत्साह,तैयारियों में आई तेजी
महोत्सव के संयोजक जसवंत बाबेल व दलपतराज बोहरा ने बताया कि महोत्सव को एक महाउत्सव के तहत मनाने में पूरी शक्ति के साथ संघ का हर कार्यकर्ता लगा हुआ है। महावीर बाजार स्थित सकल जैन समाज के कार्यालय में नगर के विभिन्न घटकों के संघ प्रमुख,अध्यक्ष,महामंत्री ने सकल जैन समाज की विशेष बैठक में शिरकत कर 05 दिवसीय आयोजन की जानकारी लेते हुए व्यापक विचार विमर्श कर महोत्सव को यादगार एवम ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया।

इस मौके पर संघ प्रमुखों ने सकल जैन समाज के युवाओं एवम मातृ शक्ति को आगे आकर पूरे समर्पण भाव से जुटने का आहवान किया। इस मौके पर गौतम चौधरी, संपतराज ढेड़ीया उत्तम ओस्तवाल,दुलीचंद मकाणा, धर्मीचंद ओस्तवाल,धनराज रांका, मनीष मेहता,पदम कांकरिया, पदम कटारिया,अशोक पाडलेचा, पीयूष रांका,मोहित कुमठ,धर्मेंद्र बिनायकिया,भूपेश भंसाली,मुकेश बाफना,अशोक रांका,गौतम बाफना,धरेंद्र डोसी,सुरेश डोसी सहित सकल जैन समाज के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ श्रावक श्राविकाओं का सेवा सम्मान 30 मार्च को
महोत्सव के महावीर नाहर व अनिल डोसी ने बताया कि 30 मार्च को जैन जवाहर भवन मे एक विशेष जलसे में सकल जैन समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ श्रावक श्राविकाओं का सकल जैन समाज द्वारा सेवा सम्मान के तहत अभिनंदन एवम किया जायेगा।इस हेतु सकल जैन समाज की एक विशेष टीम विमल शाह,गौतम चौधरी,लक्ष्मी चंद भंडारी,धनराज रांका व जसवंत बाबेल जैन समाज के सभी सदस्यों से संपर्क साध कर बुजर्ग श्रावक श्राविकाओं की लिस्ट बनाने में जुटे हुए है ताकि कोई भी वरिष्ठ जन सेवा सम्मान से वांछित नही रह पाए।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर,ब्यावर,अजमेर,पाली किशनगढ़

Chhattisgarh