सरकारी जमीन पर बने 37 मकान पर चला बुलडोजर : भू माफिया ने 1 करोड़ में सालों पहले थी बेची, अब गिरी गाज

सरकारी जमीन पर बने 37 मकान पर चला बुलडोजर : भू माफिया ने 1 करोड़ में सालों पहले थी बेची, अब गिरी गाज

अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ़) 24 मार्च । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के गंगापुर में सरकारी जमीन पर बने 37 मकान पर आज बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। यहां लोग कई साल पहले सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे थे, लोगों ने इस सरकारी जमीन को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त जमीन माफिया से 50 से 60 हजार रूपये प्रति डिसमिल के रेट में खरीदा था, लेकिन इस जमीन को प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आवंटित कर दिया था।

कब्जा होने के कारण मेडिकल कॉलेज प्रबंधन यहां निर्माण कार्य नहीं कर पा रहा था, इसके कारण जिला प्रशासन के द्वारा कब्जा कर रह रहे लोगों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस 1 साल पहले जारी किया गया था और लोगों को मकान खाली करने का आदेश दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद लोगों ने मकान खाली नहीं किया।

जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से मकान को तोड़ा गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया।

पुलिस से नोक झोक की स्थिति भी बनी लेकिन बाद में किसी तरीके से माहौल शांत हुआ। लोगों ने अपने घरों से घरेलू सामान बाहर निकाला और फिर बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। अधिकारियों के मुताबिक करीब 5 एकड़ सरकारी जमीन को कब्ज से मुक्त कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 5 एकड़ जमीन में 37 मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दो मकान के निर्माण को यथावत बनाए रखने कोर्ट से स्टे मिला हुआ है।

मकान मालिकों ने इस सरकारी जमीन को ढाई से 300000 रुपये में खरीदा था और इसके बाद वह रह रहे थे। इतना ही नहीं नगर निगम प्रशासन के द्वारा यहां धीरे-धीरे बिजली सड़क की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही थी।

माना जा रहा है की जमीन माफिया ने 39 लोगों को करीब 1 करोड रुपए में पूरी सरकारी जमीन बेची थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जब लोग इस जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे थे।

तब प्रशासनिक अधिकारियों ने जानबूझकर ध्यान नहीं दिया। नगर निगम प्रशासन भी खामोश रहा क्योंकि जमीन की बिक्री राजनीतिक संरक्षण में हो रही थी और पूरे सिस्टम को पूरे खेल के बारे में पता था।

Chhattisgarh