राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 24 मार्च / छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कवि / साहित्यकार व फिल्म निर्माता अखिलेश्वर मिश्रा “अकाट्य” को दल्ली राजहरा में कला / साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। अकाट्य जी को उक्त सम्मान कला साहित्य और फिल्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के सचिव मानसिंह “मौलिक” ने बताया कि हस्ताक्षर साहित्य समिति – दल्ली राजहरा द्वारा पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान सम्मानित अकाट्य जी विभिन्न कवि सम्मेलन मंचों में शोभायमान होने वाले न केवल ओजस्वी कवि हैं, फिल्म निर्माता, समाजसेवी व ज्योतिषके ज्ञाता भी है।
फिल्म निर्माण समिति -रायपुर से जुड़े अखिलेश “अकाट्य” द्वारा निर्मित “असली कलाकार” फिल्म को लोगों का न केवल अच्छा रिस्पॉन्स मिला कई पुरस्कार भी हासिल हुए हैं। सम्मानित हुए मृदुभाषी अखिलेश्वर प्रसाद अकाट्य की साहित्य साधना तारीफें काबिल है।

अशोक चौधरी श्रीमती शारदा तिवारी, गिरीश ठक्कर “स्वर्गीय” राकेश इंदू भूषण ठाकुर, उपाध्यक्ष द्वय- सुषमा शुक्ला “अंशुमन”, थंगेश्वर कुमार साहू, संयोजक- पवन यादव “पहुंना”, रिखी राम पटेल, पूनाराम यादव ,आनंदराम सार्वा, आदि सहित साकेत साहित्य परिषद- मधुर साहित्य समिति, शिवनाथ धारा, वनांचल साहित्य समिति के कवि साहित्यकारों में श्री अकाट्य की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उक्ताशय की जानकारी साहित्य सृजन समिति के मानसिक मौलिक द्वारा दी गई।

