वरिष्ठ महासती राजमती महाराज का विहार,पहुंचे दाखू घेवर आराधना वाटिका, आज पहुंचेंगे भगवान महावीर भवन झाला की चौकी, ब्यावर में बही धर्म ध्यान की बयार

वरिष्ठ महासती राजमती महाराज का विहार,पहुंचे दाखू घेवर आराधना वाटिका, आज पहुंचेंगे भगवान महावीर भवन झाला की चौकी, ब्यावर में बही धर्म ध्यान की बयार


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 25 मार्च।
(प्रकाश जैन)
राजस्थान सिंहनी गुरुमाता महासती पुष्पवती जी म.सा.की आज्ञानुवर्ती उपप्रवर्तिनी,मरुधरा शिरोमणि डॉ. राजमती जी म.सा.,प्रखर वक्ता डॉ.
राजरश्मि जी महाराज ब्यावर से विहार कर पाली के सराधना दाखु घेवर धर्म आराधना वाटिका में मंगल प्रवेश किया।

साध्वी मंडल के पदार्पण पर श्री मरुधर केसरी सेवा समिति के अध्यक्ष भामाशाह राजेन्द्र कुंकुलोल, श्री वीर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहता, समाज सेवी राजेन्द्र पगारिया मनीष, नरेश, अंकित, महिला
मंडल की विमला कुंकुलोल, मंजू मेहता सहित ब्यावर व पाली जिले के जैन समाज के गणमान्य श्रावक श्राविकाओं ने वंदन नमन कर अगुवाई करते हुए साध्वी मण्डल का अभिनंदन स्वागत किया।


श्री मरुधर केसरी सेवा समिति के महामंत्री शांतिलाल नाबरिया ने बताया कि साध्वी प्रमुखा डॉ राजमती जी महाराज के साथ साध्वी राज रश्मि, साध्वी राजलक्षी ,साध्वी राजकीर्ति जी महाराज की पावन निश्रा में ब्यावर के मुक्ता मिसरी भवन में अल्प कालीन प्रवास के दौरान धर्म ध्यान की अनुपम बयार बही।तप त्याग,जप जाप का जोरदार ठाठ लगा।


संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र कुंकुलोल ने बताया कि साध्वी मंडल गुरुवार सवेरे दाखू घेवर धर्म आराधना वाटिका” सराधना चौराया से लगभग 12 किलो मीटर का पैदल विहार झाला की चौकी पधारेंगे। साध्वी मंडल का गुरुवार को प्रवास महावीर भवन झाला की चौकी ही रहेगा।


दीक्षा महोत्सव में करेंगे शिरकत
श्री वीर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहता ने बताया कि साध्वी मंडल जेतारण होते हुए पाली जिले में प्रभु महावीर के संदेशों का अलख जगाते हुए 19 अप्रेल को राणावास में अजमेर की अंजू जैन के जैन भगवती दीक्षा महोत्सव में शिरकत करेंगे। महामंत्री शांतिलाल नाबरिया ने बताया की साध्वी मंडल का वर्षाकालीन चातुर्मास जोधपुर में होगा। समिति प्रमुखों ने सभी धर्म प्राण श्रद्धालुगण से विहार यात्रा एवं दर्शन वंदन मांगलिक का लाभ लेने का अनुरोध किया है।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर अजमेर

Chhattisgarh