तेरा दिल करुणा का दरिया है सबके मन को..भगवान ऋषभ देव ने कर्म और धर्म क्या होता है उसका मार्ग बतलाया- श्री छत्रांक मुनि जी

तेरा दिल करुणा का दरिया है सबके मन को..भगवान ऋषभ देव ने कर्म और धर्म क्या होता है उसका मार्ग बतलाया- श्री छत्रांक मुनि जी

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 26 मार्च।
आचार्य श्री रामेश के शिष्य शासन दीपक श्री छत्रांक मुनि जी म सा ने समता भवन ब्यावर मे प्रवचन देते हुए कहा इस संसार मे जितने भी तीर्थंकर हुऐ जिन्होंने धर्म का मार्ग प्रस्तुत किया उसमे से सबसे पहले प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभ देव ने जो बाते बतायी कर्म क्या होता है धर्म क्या होता है उन्होंने जो अच्छी बाते बतायी उसका सारा श्रेय उन्ही को जाता है।

ऋषभ देव के बताये मार्ग को न जाने कितने तीर्थंकर महापुरुष से होते हुए हमारे तक आज आगम के रुप मे उपस्थित है।
म सा ने कहा भगवान ने हमको बौध दिया और महापुरुषों ने विस्तार से जिनवाणी के माध्यम से बताते गये।चकुदयानम् आंखो से सत्य को पहचाने, ऐसी दृष्टि पैदा करना जो संसार मे सही क्या है गलत क्या है,स्वयं का भला हो औरो का भला करना हो, भगवान ने ऐसे ऐसे उपदेश दिए हमे क्या करना क्या कर सकते।

अच्छे के साथ रहने वाला अच्छा व्यक्ति बनता हैं और बुरी जगह जाने से बच जाता है। देखने वाले को उपदेश की जरुरत नही पडती।
इससे पहले शासन दीपिका महासती श्री विध्यावती जी म सा ने भजन से बताया तेरा दिल करुणा का दरिया है, जो सबके मन को भा गया, सबके मन को भा गया तेरा नाम मन से लुभा गया.. जिसको इस संसार मे कुछ आता नही उसका सब अपमान करते है ऐसे मे व्यक्ति सोचता है मर जाऊं उसके बजाए स्वंय को बदल डालो जिससे सब चाहने लगेंगे।तीर्थंकर की देशना खाली नही जाती हमेशा करुणा बरसाते है जिससे साधु केवली बन जाते है।


म सा ने जिनशासन की महत्वता बताते हुए कहा इस शासन मे हत्यारा भी तीर जाता जैसे अर्जुन माली, सूली का भी सिंहासन बन जाता है, तीर्थंकर के शासन मे करूणा की जीत होती है, जिस व्यक्ति ने करुणा बहायी वह सब तीर्थकर बन गये। कई महापुरुष करुणा मे ही सयंम ले लिया, करुणा बढने से आगम पढा जाता है।

बच्चे की अंगुली पकड कर चलने की आदत मां की होती और हाथ पकड कर चलने की आदम हमारे भगवन आचार्य रामेश की है।


जीतो की वीना नाहर ने बताया ब्यावर महाविदेह क्षेत्र हे पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी नो अप्रैल को नवकार दिवस के रुप मे जवाहर भवन मे मनाया जायेगा जो यह दिवस हमारे आचार्य श्री रामेश व उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा की वजह से परे विश्व मे एक साथ एक समय मनाया जायेगा इस मे आप सभी सपरिवार सादर आंमत्रित है।


महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल ने कहा 27 मार्च को महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष मे नवकार मंत्र का जाप जवाहर भवन मे रखा गया है आप सब ज्यादा से ज्यादा भाग लेवें।


संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

Uncategorized