ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 26 मार्च।
(प्रकाश जैन)
श्रमण संघ के प्रमुख संत उप प्रवर्तक विनय मुनि भीम की पहली पुण्य तिथि जैन धर्म की वरिष्ठ महासती कमल प्रभा महाराज के पावन सानिध्य में तप त्याग,जप जाप एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धा आस्था के साथ हर्षोल्लास पूर्वक ब्रज मधुकर भवन में मनाई गई।

श्री स्थानकवासी जैन वीर संघ पिपलिया बाजार के तत्वाधान में आयोजित पुण्य दिवस का आगाज साध्वी मंडल के मंगलाचरण से हुआ। इस मौके पर श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओ ने सामायिक साधना के साथ एक घंटे से ज्यादा समय तक नवकार महामंत्र जप कर पूज्य संत के प्रति अपने समर्पण भाव व्यक्त किए।
नवकार महामंत्र जाप में भक्त श्रद्धालुओ ने पूरी श्रद्धा आस्था से जप कर पूरे भवन को गूंजा दिया।

नवकार मंत्र के नियमित जाप से दिव्य शांति की अनुभूति
इस मौके पर वीर संघ के अध्यक्ष महेंद्र सांखला,मंत्री पदम बंब एवम पूर्व महामंत्री दुली चंद मकाणा ने अपने विचार रखते हुए भक्तों को नियमित नवकार जपने का आह्वान किया।
वरिष्ठ साध्वी रत्ना कमल प्रभा जी ने कहा कि जिस घर में नित्य प्रति नवकार का स्मरण होता है वहां सुख शांति आनंद बना रहता है। आधी व्याधि के निवारण में नवकार रामबाण औषधि का कार्य करता है। नवकार मंत्र है महामंत्र इस मंत्र की महिमा भारी के गीत की स्वर लहरियों में श्रद्धालु भक्त खूब सराबोर हुए।

इस अवसर पर वीर संघ के प्रमुख पूर्व अध्यक्ष जवरीलाल शिशोदिया, महावीर नाहटा, राजू कुंकुलोल,रतन मेहता,रमेश मेडतवाल,प्रवीण मुथा
अनुपम रूनीवाल,निर्मल मेहता, उत्तम कोठारी, शांतिलाल जैन,धनपत श्रीश्रीमाल,कंवर लाल नाहर, महिला मंडल संतोष रांका, शिप्रा मोदी, आशा
शिशोदिया रेखा मोदी, उषा मोदी, मधु मकाणा रेखा गुगुलिया सहित भारी तादाद में श्रद्धालु श्राविकाएं मौजूद थे।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
जयपुर ब्यावर

